Move to Jagran APP

Fame India-Asia Post Survey: 50 प्रभावशाली हस्तियों में अशोक भगत, बोले- समाज की अपेक्षा पर खरा उतरने का करुंगा प्रयास

Fame India-Asia Post Survey अशोक भगत को 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही उन्हें अब तक देश के कई पुरस्कार व सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 12:04 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2020 12:09 PM (IST)
Fame India-Asia Post Survey: 50 प्रभावशाली हस्तियों में अशोक भगत, बोले- समाज की अपेक्षा पर खरा उतरने का करुंगा प्रयास
Fame India-Asia Post Survey: 50 प्रभावशाली हस्तियों में अशोक भगत, बोले- समाज की अपेक्षा पर खरा उतरने का करुंगा प्रयास

रांची, [संजय कुमार]। Fame India-Asia Post Survey झारखंड के सामाजिक कार्यकर्ता और विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत को फेम इंडिया और एशिया पोस्‍ट के सर्वे में जगह मिली है। फेम इंडिया और एशिया पोस्ट ने वर्ष 2020 के एशिया के 50 प्रभावशाली हस्तियों में अशोक भगत को शामिल किया है। संस्‍थान ने अशोक भगत को समाज के प्रति उनके विशिष्ट योगदान के लिए स्थान दिया है। इस सूची में देश के कई उद्योगपति, संत व प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग शामिल हैं।

loksabha election banner

50 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में नाम आने पर अशोक भगत ने कहा कि इस तरह के सम्मान से मेरा सामाजिक दायित्व और बढ़ जाता है। उल्लेखनीय है कि अशोक भगत को 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही उन्हें अब तक कई पुरस्कार व सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। विकास भारती के कामों को देखने के लिए इसी वर्ष राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संस्था के मुख्यालय गुमला जिले के बिशुनपुर पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात में भी विकास भारती द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह भय्याजी जोशी ने तो पिछले वर्ष विकास भारती की ओर से बिशुनपुर में चलाए जा रहे सभी प्रकल्पों को देखने के बाद कहा था कि यह आधुनिक भारत का तीर्थस्थल बनेगा।

फेम इंडिया की सूची में नाम आने पर विकास भारती के सचिव अशोक भगत ने दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा कि जितने भी सम्मान मिलते हैं, उससे सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते मेरा दायित्व और बढ़ जाता है। मैं इस चुनौती को भी स्वीकार करता हूं। समाज की हम जैसे लोगों से जो अपेक्षा बढ़ी है, उस पर खरा उतरने के लिए और भी अधिक काम करने की जरूरत है।

विकास की गति और अधिक तेजी से बढ़े और लोग स्वावलंबी व स्वाभिमानी बनें, इसके लिए समाज के सहयोग से और अधिक तेजी से काम करने का प्रयास करूंगा। लाॅकडाउन के समय पूरे राज्य में विकास भारती के कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरूक एवं उनकी मदद करने का काम किया। साथ ही विकास भारती ने सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने का काम किया।

यह प्रयास जारी है। इस सम्मान के लिए विकास भारती के सभी कार्यकर्ता भी बधाई के हकदार हैं जिनके सहयोग से विकास भारती पूरे राज्य में आदिवासियों, वंचितों, किसानों व जरूरतमंदों के उत्थान के लिए प्रयासरत है। कहा, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक हजारों महिलाएं इसका लाभ उठाकर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.