पूर्व मंत्री राजा पीटर, कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन की पेशी आज
रांची : तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पात
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Nov 2017 03:02 AM (IST)Updated: Tue, 07 Nov 2017 03:02 AM (IST)
रांची : तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर, कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन सहित पांच आरोपियों की पेशी मंगलवार को प्रधान न्यायायुक्त सह एनआइए के विशेष न्यायाधीश नवनीत कुमार की अदालत में होगी। अन्य आरोपियों में बलराम साहू उर्फ डेविड, रमेश सिंह मुंडा के तत्कालीन अंगरक्षक रह चुके शेषनाथ सिंह और राम मोहन सिंह मुंडा शामिल हैं। इसके अलावा आरोपियों के स्वीकारोक्ति व सीआरपीसी की धारा-164 के तहत दर्ज बयान की अभिप्रमाणित प्रति जारी करने की बिंदु पर भी सुनवाई अदालत में होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें