Ex CM रघुवर दास गए दिल्ली, आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में लेंगे भाग
JP Nadda BJP President Election 2020 भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया सोमवार सुबह दस बजे से शुरू होगी।
By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 07:35 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 10:05 AM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। JP Nadda BJP President Election 2020 पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा व भाजपा के कई सांसद रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे सभी सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में भाग लेंगे। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया सोमवार सुबह दस बजे से शुरू होगी। इसमें कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की विधिवत ताजपोशी की औपचारिकता पूरी की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें