Move to Jagran APP

Jharkhand Archery Association: EX-CM अर्जुन मुंडा निर्विरोध चुने गए अध्‍यक्ष

Arjun Munda. मंगलवार को झारखंड तीरंदाजी संघ की वार्षिक आमसभा में अर्जुन मुंडा निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के बाद भारतीय तीरंदाजी संघ के चुनाव के लिए नामांकन भर दिया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 22 May 2019 08:04 AM (IST)Updated: Wed, 22 May 2019 08:04 AM (IST)
Jharkhand Archery Association: EX-CM अर्जुन मुंडा निर्विरोध चुने गए अध्‍यक्ष
Jharkhand Archery Association: EX-CM अर्जुन मुंडा निर्विरोध चुने गए अध्‍यक्ष

रांची, जासं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भारतीय तीरंदाजी संघ के चुनाव के लिए कमर कस ली है। मंगलवार को झारखंड तीरंदाजी संघ की वार्षिक आमसभा में अर्जुन मुंडा निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के बाद भारतीय तीरंदाजी संघ के चुनाव के लिए नामांकन भर दिया। पिछली बार संघ के अध्यक्ष नहीं होने के कारण भारतीय तीरंदाजी संघ का चुनाव वे नहीं लड़ पाए थे। भारतीय तीरंदाजी संघ का नौ जून को चुनाव होने वाला है और नामांकन करने का मंगलवार को आखिरी दिन था। गौरतलब है कि देश के बीस राज्य संघों का समर्थन अर्जुन मुंडा को मिल रहा है।

loksabha election banner

अर्जुन बने अध्यक्ष, नेहा उपाध्यक्ष

रांची में मंगलवार को झारखंड तीरंदाजी संघ की वार्षिक आमसभा में अर्जुन मुंडा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। जबकि नेहा महतो व केएन सिंह वरीय उपाध्यक्ष बने। सुमंता चंदा मोहंती व दिनेश कुमार उपाध्यक्ष बने। पूर्णिमा महतो महासचिव तथा हरेंद्र सिंह, प्रकाश राम, राजेंद्र गुईया, राजवंश सिंह, मनोज कुमार भी निर्विरोध सह सचिव चुने गए। भारतीय तीरंदाजी संघ के सह सचिव मनोज कुमार व झारखंड ओलंपिक संघ के मधुकांत पाठक पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे।

तीरंदाजी के कई सितारे निकलेंगे: अर्जुन

वार्षिक आमसभा के बाद अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने कहा तीरंदाजी में यहां काफी प्रतिभाएं हैं। ये प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमकने को तैयार हैं। बस उन्हें मौके का इंतजार है। संघ का प्रयास होगा कि यहां की प्रतिभाएं हर हाल में आगे आएं और उन्हें एक मंच मिले। वहीं उपाध्यक्ष नेहा महतो ने कहा कि सिल्ली तीरंदाजी अकादमी से कई अच्छे तीरंदाज निकले हैं और कई निकलने को तैयार हैं। हमलोगों का यह प्रयास होगा कि सरायकेला व सिल्ली की तरह अन्य जिलों में भी तीरंदाजों को सुविधा मिले।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.