Move to Jagran APP

रांची में हर महीने 15 करोड़ का दांव लगाते हैं मटकेबाज, बढ़ रहा शहर में अपराध

रांची में लंबे समय से मटका और जुए का खेल चल रहा है। रांची के तीन दर्जन से ज्यादा अड्डों में हर दिन 50 लाख से ज्यादा के दांव लगते हैं। इस हिसाब से हर महीने 15 करोड़ तक का मटका का कारोबार हो रहा है।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 09:30 AM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 09:30 AM (IST)
रांची में हर महीने 15 करोड़ का दांव लगाते हैं मटकेबाज, बढ़ रहा शहर में अपराध
रांची में लंबे समय से चल रहा मटका और जुए का खेल

 रांची(जागरण संवाददाता) । रांची में लंबे समय से मटका और जुए का खेल चल रहा है। रांची के तीन दर्जन से ज्यादा अड्डों में हर दिन 50 लाख से ज्यादा के दांव लगते हैं। इस हिसाब से हर महीने 15 करोड़ तक का मटका का कारोबार हो रहा है। मटका के इन अंडो में लगने वाले गांव से शहर में अपराध बढ़ रहे हैं। रांची में चोरी झपट मारी करने वाले अपराधी मटका के अड्डों पर पहुंचकर अपना दांव लगाते हैं। इसके अलावा रंगदारी मांगने वाले और लूटपाट करने वाले अपराधियों का भी जमावड़ा लगता है। इन अपराधिक कैटेगरी के अलावा जमीन पर कब्जा दिलाने वाले गिरोह के लोग भी मटका के अड्डों पर पहुंचते हैं। थानों के मिलीभगत से लंबे समय से यह खेल रांची में चल रहा है। इस खेल पर थानेदारों की भूमिका की वजह से ही लगाम नहीं लग पा रहा है। मटका के अड्डों पर खानापूर्ति के लिए छापेमारी जरूर होती है, लेकिन न संचालक पकड़े जाते हैं और ना ही खेलने वाले। लेकिन इधर हाल में एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा की ओर से बनाई गई क्यूआरटी की टीम अब मटकेबाजो पर लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल ही में रांची के सबसे चर्चित अड्डा मेन रोड स्थित फूल दुकान में छापा मारकर पांच मटकेबाजों को गिरफ्तार किया। जबकि चुटिया इलाके में भी छापेमारी कर एक मटके बाज को पकड़ा गया है।

loksabha election banner

नहीं पकड़ में आया मटका किंग बंटी 

रांची के मेन रोड स्थित फूल दुकान के पीछे चलने वाली मटका के अड्डे पर पुलिस ने हर बार की तरह बीते एक दिसंबर को छापेमारी की गई थी। लेकिन मटका किंग बंटी नहीं पकड़ा गया। मेन रोड जैसे प्राइम अड्डे पर बेखौफ मटका चलाने वाले बंटी और रिजवान के अड्डे पर करीब तीन साल के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। आठ जनवरी 2018 को इससे पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 मटकेबाजों को पकड़ा गया था। इसके बाद से वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। समय-समय पर खानापूर्ति के लिए छापा जरूर मारा गया। लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। जबकि हमेशा मटका का अड्डा गुलजार रहा है। सैकड़ों जुआरी मटका और ताश के लिए जुटते हैं। अपराधियों का जुटान भी इस अड्डे पर होता रहा है।

इन इलाकों में चलता है मटका 

शहर के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित मेन रोड कलाल टोली, चुटिया थाना क्षेत्र, जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लीची बगान और जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे, सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकम, इंद्रपुरी रोड नंबर 10, अलकापुरी खादगढ़ा सब्जी मंडी और किशोरगंज संस्कृत कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों में मटका का अड्डा चलता है। इसके अलावा लोअर बाजार, नामकुम थाना बार्डर, मौलाना आजाद कॉलोनी के पास व रातू थाना क्षेत्र भी मटका कारोबार से अछूता नहीं रह गया है।

मटका है टाइम गेम, अलग-अलग समय होता है ओपेन

रांची में मटका कारोबार अलग अलग टाइम पर किया जा रहा है। अलग-अलग समय में यह टाइम गेम ओपेन होता है। भूतनाथ मटका शाम के 5.50 बजे ओपेन होता है और 8.50 बजे क्लोज हो जाता है। जबकि बरली मटका रात के 9.50 बजे ओपेन होता है और रात के 12.50 बजे क्लोज हो जाता है। लेकिन मटका खेलने वालों को इसका रिजल्ट अगले दिन सुबह छह-सात बजे मिल पाता है। इसके अलावा शक्ति मटका दिन के 2.50 बजे ओपेन होता है और शाम 4.50 बजे क्लोज हो जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.