Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी
Events in Ranchi Today. शुक्रवार को राजधानी में छात्र संघ चुनाव की मतगणना सभी कॉलेजों में होगी। मोरहाबादी मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
रांची, जेएनएन। Ranchi Top Events Today - Events in Ranchi Today on 20th September 2019 - झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को जेसीआइ का एक्सपो उत्सव मोरहाबादी मैदान में शुरू होगा। गुुरुवार को हुए छात्र संघ चुनाव की मतगणना सभी कॉलेजों में होगी। रिम्स में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। दुर्गा पूजा को देखते हुए मेयर सभी समितियों के साथ बैठक करेंगी।
20 सितंबर, शुक्रवार को रांची में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम
1. यूजी और पीजी स्टूडेंट्स का ग्रेजुएशन सेरेमनी, रिम्स ऑडिटोरियम में 10 बजे।
2. छात्र संघ चुनाव का मतगणना, सभी कॉलेजों में 10 बजे।
3. जेसीआइ का एक्सपो उत्सव, मोरहाबादी मैदान में 10 बजे।
4. रांची विश्वविद्यालय के मास कॉम के नए भवन का शिलान्यास, लीगल स्टडीज बिल्डिंग के सामने मोरहाबादी में 11 बजे।
5. एफडीआइ के विरोध में हड़ताल की रणनीति को लेकर बैठक, सीसीएल सभागार में 1 बजे।
6. हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत कविता पाठ, मेकॉन में 3 बजे।
7. स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान, मोरहाबादी मैदान में 4 बजे।
8. पूजा समितियों के साथ मेयर की बैठक, नगर निगम कार्यालय में 5 बजे।