Move to Jagran APP

Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी

Events in Ranchi Today. प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के 143वें जन्म दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वात्सल्य उत्सव में 11 दिव्यांग जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 05:00 AM (IST)
Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी
Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी

रांची, जेएनएन। Events in Ranchi Today राजधानी रांची में 15 दिसंबर रविवार को चौधरी बगान में प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के 143वें जन्म दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मान्या पैलेस मोरहाबादी में वात्सल्य उत्सव कार्यक्रम में 11 दिव्यांग जोड़ों का सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। माहेश्वरी भवन लेक रोड में श्री माहेश्वरी सभा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। चिन्मय आश्रम में गीता पाठ प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय सरना समिति कार्यालय में केंद्रीय सरना समिति द्वारा सामाजिक-धार्मिक विषयों पर चर्चा होगी। आइए जानते हैं 15 दिसंबर, रविवार को राजधानी रांची में होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में...

loksabha election banner

यहां देखें राजधानी रांची में 15 दिसंबर, रविवार को होने वाले प्रमुख कार्यक्रम : Events in Ranchi Today

  1. खेलकूद कार्यक्रम : बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, एचईसी जगन्नाथ मैदान, धुर्वा में सुबह 8 से शाम 4 बजे।
  2. जन्मदिवस : प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के 143वें जन्म दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन, चौधरी बगान, हरमू रोड में सुबह 8:30 बजे।
  3. सामूहिक विवाह : वात्सल्य उत्सव कार्यक्रम में 11 दिव्यांग जोड़ों का सामूहिक विवाह, मान्या पैलेस मोरहाबादी में सुबह 9 बजे।
  4. रक्तदान शिविर : श्री माहेश्वरी सभा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, माहेश्वरी भवन लेक रोड में सुबह 9 बजे से 3 बजेेे तक।
  5. जांच शिविर : मां रामप्यारी अस्पताल के सौजन्य से निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, मारवाड़ी सहायक समिति, सुबह 10 बजे।
  6. समारोह : लैम्प एडवेंटिस्ट कॉलेज एंड स्कूल ऑफ नर्सिंग का दीप प्रज्ज्वलन तथा अर्पण समारोह, मेटास एडवेंटिस्ट स्कूल में सुबह 10:30 बजे।
  7. क्रिसमस कार्निवाल : शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल संकल्प कुमार के स्मरण में वार्षिक क्रिसमस कार्निवाल, संकल्प वाटिका मोरहाबादी में सुबह 10: 30 बजे।
  8. पुरस्कार वितरण समारोह : गीता पाठ प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह, चिन्मय आश्रम में सुबह 10:45 बजे।
  9. वार्षिक समारोह : मनराखन महतो पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह, केदल, बीआइटी मोड़ में सुबह 11 बजे।
  10. सेमिनार : ऑल इंडिया सेमिनार ऑन हाइवे कंस्ट्रक्शन मेटेेरियल, इंजीनियर्स भवन डोरंडा में सुबह 11 बजे।
  11. स्थापना दिवस : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रांची का स्थापना दिवस, रामदयाल मुंडा कलाभवन ऑडिटोरियम, खेलगांव, होटवार में सुबह 11 बजे।
  12. अंकगणित प्रतियोगिता: ऑल झारखंड एसआइपी अबैकस एंड मेंटल अर्थमेटिक कॉन्टेस्ट, ताना भगत इंडोर स्टेडियम खेलगांव में सुबह 11 बजे।
  13. पुण्यतिथि : सरदार वल्लभ भाई पटेल तथा स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुवंश झा की पुण्यतिथि, कांग्र्रेस भवन में सुबह 11 बजे।
  14. समारोह : एलेन करियर इंस्टीट्यूट का टैलेंटेक्स 2020 के छात्रों का अभिनंदन समारोह, आर्यभट्ट ऑडीटोरियम रांची विवि में दोपहर 12 बजे।
  15. कीर्तन : श्री गुरुनानक देव जी के 550वें पावन प्रकाश वर्ष के अवसर पर कीर्तन गायन, गुरुद्वारा कडरू में दोपहर 12 बजेे।
  16. क्रिसमस ड्रेस कांंटेस्ट : आइफा इंटरनेशनल स्कूल द्वारा क्रिसमस ड्रेस कॉन्टेस्ट का आयोजन, वाकिंग स्ट्रीट 4 तल्ला, मेन रोड में दोपहर 12 बजे।
  17. कंबल वितरण कार्यक्रम : श्री शिव साईं मंदिर महावीर चौक में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम, महावीर चौक, अपर बाजार में दोपहर 12:30 बजे।
  18. वार्षिक समारोह : राग रंग संस्थान के 25 वर्ष पूरे होने पर वार्षिक समारोह, जेबी सेलिब्रेशन हॉल, डीपीएस स्कूल के अपोजिट, दोपहर 1 बजे।
  19. बैठक : केंद्रीय सरना समिति द्वारा सामाजिक-धार्मिक विषयों पर चर्चा, केंद्रीय सरना समिति कार्यालय में दोपहर 1:30 बजे।
  20. सांस्कृतिक कार्यक्रम : डांस-वांस संस्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, मयूरी प्रेक्षागृह, सीएमपीडीआइ, कांके रोड में दोपहर 3 से शाम 7 बजे।
  21. वार्षिक समारोह : लिटिल एंजेल नर्सरी स्कूल का 45वां वार्षिक समारोह, स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल डंगराटोली में शाम 4 बजे।
  22. नाट्य उत्सव : जेएफटी इन हाउस थिएटर के तहत नाटक हौसला का मंचन, झारखंड फिल्म एंड थिएटर एकेडमी प्रमिला भवन, न्यू एजी कॉलोनी कडरू में शाम 5 बजे।
  23. डीजे नाइट : रिम्स के वार्षिक फेस्ट पलाश-19 में डीजे नाइट, रिम्स स्टेडियम में रात 8 बजे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.