6th JPSC Result 2020: कट ऑफ मार्क्स में गड़बड़ी, किया गया संशोधन; देखें jpsc.gov.in
6th JPSC Result 2020. छठी जेपीएससी परीक्षा में विवाद थम नहीं रहा है। क्वालिफाइंग पेपर को मेधा सूची में शामिल करने का विरोध हो रहा है।
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा छठी सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम के कट ऑफ मार्क्स में त्रुटि का मामला सामने आया है। आयोग ने इसे टंकण त्रुटि बताकर इसमें संशोधन किया। दरअसल आयोग द्वारा जारी परिणाम में अत्यंत पिछड़ा वर्ग की श्रेणी का कट ऑफ मार्क्स 594 था। लेकिन वित्त सेवा में एक ऐसे अभ्यर्थी का भी चयन हो गया था जिसका अंक 593 था। यह मामला सामने आने के बाद आयोग ने इसमें संशोधन किया है। अब इस श्रेणी का कट ऑफ मार्क्स 593 हो गया है।
इधर, छठी सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम पर विवाद थम नहीं रहा है। इसके अंतिम परिणाम में हिन्दी एवं अंग्रेजी के पहले पत्र के अंक को मेधा सूची में शामिल करने पर सवाल उठ रहे हैं। कई असफल अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग ने सिलेबस में इस पत्र को क्वालिफाइंग पेपर बताया था जिसके तहत इसके अंक मेधा सूची में नहीं जुडऩे थे। ऐसे अभ्यर्थियों का कहना है कि इस पेपर को क्वालिफाइंग पेपर समझते हुए उन्होंने इसकी तैयारी पर जोर नहीं दिया। बता दें कि इस पत्र में 30 अंक लाना अनिवार्य किया गया था।
यह भी पढ़ें: 6th JPSC Result 2020: छठी जेपीएससी के परीक्षा परिणाम पर विवाद, मेधा सूची में क्वालिफाइंग पेपर जुड़ने पर उठे सवाल