कोहरे की चादर से ढका पूरा चतरा, फसलों को हो रहा भारी नुकसान
Chatra News मौसम का मिजाज भी बदला बदला नजर आ रहा है। मौसम बदलने के साथ ही जहां एक और ठंड का एहसास होने लगा है। वही रुक-रुक कर हो रही बूंदा बांदी व कोहरे के कारण मटर व टमाटर की फसल को नुकसान हो रहा है।
चतरा, जागरण संवाददाता। मौसम में आए बदलाव के कारण पूरा प्रखंड सुबह दस बजे तक काेहरे की चादर से ढका रहा। वही ठंड के कारण लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे। मंगलवार को गिद्धौर की न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि 11:00 बजे के बाद आसमान साफ हो गया। जिसके बावजूद ही मौसम में कनकनी कायम थी। लोग बाहर गर्म वस्त्र पहन कर ही निकल रहे थे।
कोहरे की चादर में लिपटा चतरा
मौसम का मिजाज भी बदला बदला नजर आ रहा है। मौसम बदलने के साथ ही जहां एक और ठंड का एहसास होने लगा है। वही रुक-रुक कर हो रही बूंदा बांदी व कोहरे के कारण मटर व टमाटर की फसल को नुकसान होने की डर किसानो सता रहा है। सबसे ज्यादा उन किसानों को डर सता रहा है जो किसान टमाटर सही समय पर बाजार नहीं ले जा सके। वैसे तो टमाटर के मूल्य में काफी गिरावट आ गई है। फिलहाल टमाटर तीन से पांच प्रति किलो बिक रहा है। जबकि मौसम के खराब होने से टमाटर, मटर, आलू, हरा मिर्च, बैगन, भिडी पता गोभी, फूलगोभी सहित अन्य सब्जी के फसल को नुकसान होने की आशंका है।
फसल को बर्बाद कर रहा कोहरा
किसानों ने कहा कि यदि यह मौसम लगातार तीन-चार दिनों तक रहती है तो पूरी तरह से सब्जी का फसल बर्बाद हो जाएगा। जबकि काटकर छोड़े गए धान भी बर्बाद हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ मौसम के बदलते मिजाज ने आम अवाम का दिनचर्या में भी बदलाव कर दिया है। मंगलवार को अधिकतर लोग अपने अपने घरों में दुबक के हुए नजर आए। चौक चौराहे पर पहले की अपेक्षा कम चहल-पहल देखी गई। मंगलवार को कोहरे के कारण छोटी व बड़ी वाहने लाइट जला कर आवागमन कर रहे थे।