Move to Jagran APP

रांची में अब 24 घंटे चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर निगम ने बहाल किए 34 इंफोर्समेंट अफसर

स्वतंत्रता दिवस पर रांची नगर निगम ने 34 नए इंफोर्समेंट अफसरों की भर्ती की है।ऐसा अतिक्रमण हटाओ अभियान को तेज करने के लिए किया गया है। रांची नगर निगम अब लगातार रोज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा। इस अभियान के तहत राजधाानी की सड़कों को अतिक्रमणमुक्त किया जाएगा।

By Vikram GiriEdited By: Published: Tue, 17 Aug 2021 01:04 PM (IST)Updated: Tue, 17 Aug 2021 01:04 PM (IST)
रांची में अब 24 घंटे चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर निगम ने बहाल किए 34 इंफोर्समेंट अफसर
रांची में अब 24 घंटे चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान। फाइल फोटो। जागऱण

रांची, जासं । स्वतंत्रता दिवस पर रांची नगर निगम ने 34 नए इंफोर्समेंट अफसरों की भर्ती की है।ऐसा अतिक्रमण हटाओ अभियान को तेज करने के लिए किया गया है। रांची नगर निगम अब लगातार रोज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा। इस अभियान के तहत राजधाानी की सड़कों को अतिक्रमणमुक्त किया जाएगा। अभी कम इंफोर्समेंट अफसर होने की वजह से नगर निगम लगातार अभियान नहीं चला पा रहा था। इस वजह से जिस रोड को अतिक्रमण मुक्त कराया जाता था। वहां से इंफोर्समेंट टीम के हटते ही दुकानदार फिर कब्जा कर लेते थे। कोई गुमटी लगा लेता था तो कोई चारपाई लगा कर सामान बेचने लगता। मगर, अब नगर निगम 24 घंटे अभियान चलाएगा। इससे अतिक्रमणकारियों के हौसले पस्त होंगे और उन पर कड़ी कार्रवाई भी की जा सकेगी।

loksabha election banner

नगर निगम के पास हो गए 51 इंफोर्समेंट अफसर

उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार ने बताया कि पहले से निगम के पास 17 इंफोर्समेंट अफसर थे। नई बहाली के बाद अब उनकी कुल संख्या 51 हो गई है। उन्होंने बताया कि जनवरी माह में इंफोर्समेंट अफसरों की बहाली निकालने के लिए विज्ञापन निकाला गया था। इसके बाद अभ्यर्थियों की बहाली की गई। दो माह तक उन्हें ट्रेनिंग भी दी गई है। अधिकतर इंफोर्समेंट अफसर एक्स सर्विसमैन हैं, निगम मानदेय के रूप में एक इंफोर्समेंट अफसरों को 17 हजार रुपये मासिक देगा।

बाल विवाह का बहिष्कार करें अभियान की हुई शुरुआत

मेयर डॉ आशा लकड़ा और डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर बाल विवाह का बहिष्कार करें (राइज अगेंस्ट चाइल्ड मैरेज) अभियान की शुरुआत रविवार को स्वतंत्रता दिवस के दिन की। इस अभियान का आगाज हस्ताक्षर अभियान शुरू कर किया गया। रांची नगर निगम के कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद हस्ताक्षर अभियान चला। इस हस्ताक्षर अभियान में नगर निगम के अधिकारियों से लेकर निगमकर्मी तक शामिल हुए। मेयर ने कहा कि कोविड महामारी का सबसे बुरा प्रभाव बच्चों पर पड़ा है। बच्चों की पढ़ाई छूट गई है। मां-बाप की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बच्चों के सामने बाल विवाह का खतरा मंडराने लगा है। इस महामारी में झारखंड में बाल विवाह का खतरा सबसे अधिक बना हुआ है।

ऐसी हालत में अगर हमारा समाज आगे आकर बाल विवाह पर रोकने में अहम भूमिका निभा सकता है। इसके लिए आम से लेकर खास लोगों में जागरूकता बहुत जरूरी है। वहीं डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने बताया कि जरूरतमंद बच्चों की बेहतरी के लिए काम करने वाली संस्था के साथ मिलकर रांची नगर निगम पूरे शहर में बाल विवाह को रोकने के लिए अभियान चलाएगा। निगम क्षेत्र के सभी 53 पार्षदों को पत्र लिखकर अपने-अपने वार्डों में लोगों को जागरूक करने के लिए अपील भी की जाएगी। हस्ताक्षर अभियान के मौके पर प्रतिज्ञा के सचिव अजय कुमार व प्रोग्राम हेड चंदन सिंह मौजूद थे। चंदन सिंह ने बताया कि लंदन की संस्था गर्ल्स नॉट ब्राइड्स के साथ मिलकर प्रतिज्ञा संस्थान पूरे झारखंड में बाल विवाह को रोकने के लिए अभियान की शुरुआत 15 अगस्त से की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.