Move to Jagran APP

रांची में बाल-बाल बचे 161 विमान यात्री

गो एयरवेज के विमान के रनवे को छोड़ने के दौरान बाएं पंखे में एक पक्षी घुस गया। इसके बाद बाएं पंखे में तकनीकी खामी आ गई।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 09 Jul 2018 12:05 PM (IST)Updated: Mon, 09 Jul 2018 12:05 PM (IST)
रांची में बाल-बाल बचे 161 विमान यात्री
रांची में बाल-बाल बचे 161 विमान यात्री

जागरण संवाददाता, रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रविवार को बड़ा हादसा टल गया। रांची से बेंगलुरु उड़ान भर रहे गो एयरवेज के विमान से पक्षी टकरा गया। इसके बाद विमान की तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में 161 यात्री सवार थे।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, रांची से बेंगलुरु जाने वाली गो एयरवेज के विमान( जी 8-148) के रनवे को छोड़ने के दौरान बाएं पंखे में एक पक्षी घुस गया। इसके बाद बाएं पंखे में तकनीकी खामी आ गई। पायलट ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए विमान की रांची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इस दौरान विमान में 161 यात्रियों में हड़कंप मच गया।

यात्री काफी परेशान हो उठे, चालक दल के सदस्यों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। विमान के वापस रांची एयरपोर्ट पर आने के बाद यात्री बेंगलुरु के लिए अन्य विमान की व्यवस्था करने को लेकर हंगामा करने लगे। बाद में दूसरे विमान से सभी यात्रियों को बेंगलुरु रवाना किया गया।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के आसपास मांस-मछली की दुकानों से फेंके जाने वाले अवशेष को पक्षी खाने के लिए एयरपोर्ट के आसपास मंडराते रहते हैं। इस कारण पिछले 10 वर्षों में कई बार विमानों में बर्ड हिट की घटनाएं हो चुकी हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी समय-समय पर नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम से दुकानों को हटाने का आग्रह करती रही है। कई बार टीमों का गठन कर कार्रवाई भी की गई, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। दुकानें फिर लगाई जाने लगीं।

बर्ड हिट के कारण विमान उड़ान नहीं भर सका, इसकी इमरजेंसी लैंडिंग रांची एयरपोर्ट पर कराई गई। विमान की गहन जांच की जा रही है।

-मनोज कुमार, एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.