Move to Jagran APP

रांची के ओरमांझी जू में हाथी ने म‍हावत को मार डाला

बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में हाथी ने अचानक आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया और पीठ पर सवार अपने महावत को पटककर जान से मार डाला।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 02:50 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 07:22 PM (IST)
रांची के ओरमांझी जू में हाथी ने म‍हावत को मार डाला
रांची के ओरमांझी जू में हाथी ने म‍हावत को मार डाला

रांची, जासं। ओरमांझी बिरसा मुंडा जैविक उद्यान से दिल दहला देने वाला वाक्‍या सामने आया है। जू में रविवार को रामू नाम के हाथी ने अपने ही महावत महेंद्र सिंह को पटककर जान से मार डाला। प्रत्येक दिन की तरह रविवार को नौ बजे उसके इनक्लोजर में वह हाथी को घुमा रहा था। इस क्रम में महेंद्र सिंह रामू हाथी की पीठ पर बैठा हुआ था।

loksabha election banner

 

हाथी को कुछ देर परिसर में घुमाने के दौरान ही रामू अचानक से आक्रामक हो गया और उसने पीठ पर सवार महावत महेंद्र सिंह को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद भी हाथी नहीं रुका और उसने महावत महेंद्र को वहां से उठाकर झाडि़यों में फेंक दिया। यहां महेंद्र सिंह के पीछे दो उद्यानकर्मी चुन्नीलाल और बैजनाथ महतो भी थे जो हाथी का रौद्र रूप देखकर मौके से भाग गए।

बाद में बुरी तरह से घायल महेंद्र सिंह को मेदांता अस्‍पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि महेंद्र ही बचपन से रामू की देखरेख करता था। मृतक 55 वर्षीय महेंद्र सिंह बिहार के मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड के सूखी गांव का रहने वाला था। वह जू में पशुपालक था। महेंद्र के साथियों ने बताया कि यहां सम्राट नाम का भी हाथी है।15 साल के रामू हाथी को चाईबासा के जंगलों से लाया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.