Move to Jagran APP

रांची में करंट लगने से हाथी की मौत, धान के खेत से गुजरने के दौरान हुई घटना Ranchi News

Jharkhand News वन विभाग के अनधकारी अमरदीप ने बताया कि इस घटना में किसी की शरारत जैसी बात नहीं लगती है। यह महज एक दुर्घटना है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 01:11 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 01:44 PM (IST)
रांची में करंट लगने से हाथी की मौत, धान के खेत से गुजरने के दौरान हुई घटना Ranchi News
रांची में करंट लगने से हाथी की मौत, धान के खेत से गुजरने के दौरान हुई घटना Ranchi News

रांची, जासं। राजधानी रांची के पिपरवार कोयलांचल के भेलवाटांड में एक हथिनी की खेत में करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हथिनी गर्भवती थी। शुक्रवार की रात धान के खेत से गुजरने के दौरान उसे करंट लग गया। बुढमू रेंज वन विभाग के लोग घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। वन विभाग के अधिकारी अमरदीप ने बताया कि इस घटना में किसी की शरारत जैसी बात नहीं लगती है।

loksabha election banner

यह महज एक दुर्घटना है। उन्होंने हथिनी के दांत पहले से ही नहीं होने की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि सिंचाई के लिए खेत में बिजली का तार लगाया गया था, जिसकी चपेट में हथिनी आ गई। ज्ञात हो कि 22 हाथियों का झुंड पिछले सात दिनों से सीमांत जंगलों में विचरण कर रहा है। बीती रात भी हाथी बचरा पहुंच गए थे। दो घरों को ध्वस्त कर दिया था। हाथियों के डर से पूरी रात लोग जागते रहे।

यह भी पढ़ें: हाथी की करंट लगाकर हत्‍या के बाद दांत काटकर ले गए तस्‍कर, छानबीन में जुटा वन विभाग Chaibasa News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.