पारिवारिक कलह से तंग आकर नवादा के युवक ने की आत्महत्या Ranchi News
पड़ोसियों के अनुसार उसकी नई शादी हुई थी। पती-पत्नी के झगड़े से परेशान होकर मकान मालिक ने रूम खाली करने की चेतावनी दी थी।
रांची, जासं। कोकर मेें सुभाष चौक के पास 23 वर्षीय युवक फांसी लगा कर जान दे दी। युवक की पहचान नवादा के कौआकोल निवासी सुभाष कुमार पिता लालजीत महतो के रूप में हुई है। युवक रांची में किराये के मकान में रहकर बिजली मिस्त्री का काम करता था।
सुभाष यहां अकेला रहता था। सुबह में 9 बजे तक रुम नहीं खोलने पर पड़ोसी को शक हुआ। काफी देर तक आवाज लगाने पर भी जब दरवाजा नहींं खुला तो इसकी जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुची पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। परिजनो को इसकी सूचना दे दी गयी है।
पति पत्नी के बीच अक्सर होती थी मारपीट
पड़ोसियों के अनुसार उसकी नई शादी हुई थी। 6 माह पूर्व पत्नी को भी रांची लाया था। लेकिन दोनों में काफी विवाद होता था। दिन-रात झगड़े से परेशान होकर मकान मालिक ने रूम खाली करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद उसने पत्नी को घर पहुंचा दिया था। संभावना जतायी जा रही है कि पारिवारिक कलह से तंग आकर ही युवक ने खुदकुशी कर ली।