याचक बनकर आए अधेड़ ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार Gumla News
Jharkhand. दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने उसके बड़कागांव स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में भरनो थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।
भरनो (गुमला), जासं। गुमला जिले के भरनो थाना के एक गांव में शुक्रवार की रात में 50 वर्षीय पतरस कुजूर ने एक नाबालिग के साथ उसके ही घर में दुष्कर्म किया। आरोपी घर में अकेली रह रही नाबालिग के यहां सब्जी मांगने के बहाने पहुंचा। बच्ची ने जब सब्जी दी तब उसने उसे अपनी बांहों में जकड़ लिया और उस नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने उसके बड़कागांव स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में भरनो थाना में दर्ज करायी गई प्राथमिकी में कहा गया है कि बच्ची के माता-पिता बाहर में रहकर काम करते हैं। वह अकेले घर में रहती है।
आरोपी पीड़िता के घर सब्जी मांगने गया। जब बच्ची घर में बनी सब्जी उसे देने आयी तो उसने उसे अपने बाहों में जकड़ लिया। बच्ची ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने उसे जान मारने की धमकी दी। दुष्कर्म के बाद आरोपी अपने घर चला गया। बच्ची ने रोते हुए अपने पड़ोसी को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मुखिया मनी देवी को भी मिली। रात में ही पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल जांच कराया और धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए उसे गुमला कोर्ट भेज दिया।