Move to Jagran APP

राजधानी में अकीदत से मनी ईद, लोगों ने घरों में पढ़ी नमाज

कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच राजधानी में शुक्रवार को ईद का त्योहार मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 May 2021 06:25 AM (IST)Updated: Sat, 15 May 2021 06:25 AM (IST)
राजधानी में अकीदत से मनी ईद, लोगों ने घरों में पढ़ी नमाज
राजधानी में अकीदत से मनी ईद, लोगों ने घरों में पढ़ी नमाज

जागरण संवाददाता, रांची : कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच राजधानी में शुक्रवार को ईद का त्यौहार पूरे अकीदत से मनाया गया। लोगों ने घरों में ईद की नमाज अदा की और कोरोना के खात्मे की दुआएं मांगी। मस्जिदों में पेश इमाम, मुअज्जिन समेत तीन चार लोगों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाकर ईद की नमाज अदा की। गुरुवार की रात को लोगों ने ईद की तैयारी कर ली थी। लोगों ने टोपी, जा नमाज, इत्र आदि खरीद लिए थे। सुबह-सुबह भले ही लोग ईदगाह के लिए रवाना नहीं हुए लेकिन घरों में नहा-धोकर नए कपड़े पहन कर तैयार हुए। ज्यादातर लोगों ने अपने घर की छतों पर परिवार के साथ नमाज पढ़ी। नमाज अदा करने के बाद हर साल लोग एक दूसरे के गले लगते थे। मुबारकबाद पेश करते थे। लेकिन दो साल से कोरोना की वजह से ऐसा नहीं कर पा रहे थे। इस बार भी लोगों ने नमाज तो पढ़ी लेकिन एक दूसरे के गले नहीं लगे। लोगों ने कांटाटोली, कर्बला चौक, डोरंडा, हटिया, हिद पीढ़ी, कडरू आदि इलाकों में लोगों ने घरों में परिवार के साथ ईद का पर्व मनाया। सभी घरों में सेवइयां बनीं। नमाज से पहले लोगों ने सेवइयों पर नियाज की। इसके अलावा, तरह-तरह के व्यंजन भी बनाए गए थे। पहले ईद पर हरमू रोड ईदगाह, डोरंडा ईदगाह आदि में नमाज अदा की जाती थी। इसके अलावा, शिया समुदाय के लोग कर्बला चौक पर अपनी मस्जिद में नमाज अदा करते थे। लेकिन, इस साल मस्जिद में सन्नाटा रहा। शिया समुदाय के लोगों ने भी अपने घरों में नमाज पढ़ी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.