Move to Jagran APP

Jharkhand Politics: झारखंड में भी दिखने लगा है बिहार में राजद और कांग्रेस के बीच कलह का असर

Jharkhand Politics बिहार में राजद और कांग्रेस के बीच की कलह का असर झारखंड में भी दिखने लगा है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव ने कहा कि झारखंड में राजद का जनाधार नहीं है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने उन पर सीधा पलटवार किया।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 03:51 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 03:51 PM (IST)
Jharkhand Politics: झारखंड में भी दिखने लगा है बिहार में राजद और कांग्रेस के बीच कलह का असर
बिहार में राजद और कांग्रेस के बीच की कलह का असर झारखंड में भी दिखने लगा है।

रांची, राब्यू। बिहार में राजद और कांग्रेस के बीच की कलह का असर झारखंड में भी दिखने लगा है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्य सरकार के वित्त मंत्री डा. रामेश्वर उरांव ने कहा कि झारखंड में राजद का कोई जनाधार नहीं है। उनके बयान पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से रामेश्वर उरांव की जीत राजद कार्यकर्ताओं के बूते हुई थी। उन्हें राजद के संबंध में प्रतिकूल टिप्पणी करने से बचना चाहिए। झारखंड में राजद का व्यापक जनाधार है। यह बढ़ता ही जा रहा है।

loksabha election banner

ज्ञात हो कि बिहार विधानसभा उप चुनाव में तारापुर एवं कुशेश्वर स्थान विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए झारखंड राजद के नेता कैंप कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने इसके लिए दो-दो टीमें बनाई हैं। कुशेश्वर स्थान विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार के लिए बनी झारखंड राजद की टीम में प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, झारखंड सरकार के श्रम नियोजन एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता, चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सह कोषाध्यक्ष सुभाष यादव, दीपक चंद्रवंशी, लक्ष्मण यादव, नरेश सिंह, गिरजानंद, शैलेंद्र शर्मा, स्मिता लकड़ा, अनिता यादव आदि शामिल किए गए हैं।

इसी प्रकार तारापुर विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार के लिए गोड्डा के पूर्व विधायक व झारखंड राजद के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, हुसैनाबाद के पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह, पूर्व सांसद घूरन राम सहित जिलाध्यक्ष व जिला सचिव शामिल किए गए हैं।

पलामू के छतरपुर में 24 काे होगी तेजस्वी की सभा

बिहार विधानसभा उप चुनाव में चुनाव प्रचार के बाद बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का ध्यान झारखंड राजद को मजबूत बनाने पर है। इसके लिए उन्होंने प्रत्येक माह झारखंड में एक सभा करने की घोषणा की है। आगामी 24 अक्टूबर को पलामू के छतरपुर में झारखंड राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन प्रस्तावित है। इसे बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव संबोधित करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.