बच्चे-बच्चियों को सामान रूप से करें शिक्षित
विवार को प्रखंड के चैनगड़ा कलस्टर के सालहन गांव में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संसू, बुढ़मू : रविवार को प्रखंड के चैनगड़ा कलस्टर के सालहन गांव में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जीएसलपीएस एवं पीएफआर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिप उपाध्यक्ष राची पार्वती देवी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में चैनगड़ा मुखिया सत्यनारायण मुंडा उपस्थित थे। कार्यक्रम में बच्चे-बच्चियों द्वारा एक से बढ़कर एक शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित नाटक और गीत-नृत्य की प्रस्तुति की गई। मौके पर जिप उपाध्यक्ष पार्वती देवी ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे। इसलिए पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मैं अभिभावकों से अपील करती हूं कि बेटा हो या बेटी सभी को पढ़ाकर अपने पैरो पर खड़ा कर दें, ताकि क्षेत्र एवं समाज को सही दिशा की ओर ले जाएं। कार्यक्रम को चैनगड़ा मुखिया सत्यनारायण मुंडा, अदिबुल आरफीन, दीपिका ने भी संबोधित किया। मौके पर बासमती देवी, सरिता देवी, अनीता देवी, संजना देवी, बबिता देवी, पुतुल देवी सहित अन्य उपस्थित थे।
------
रातू में बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी
रातू : बाल दिवस पर प्रखंड मुख्यालय रातू से विधिक सेवा द्वारा जागरूकता के लिए प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी प्रखंड मुख्यालय रातू से होते हुए काठीटाड चौक, आनंदमयीनगर होते हुए वापस प्रखंड कार्यालय पहुंची। प्रभातफेरी में प्रखंड मुख्यालय व डायट स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिका के अलावा तैयब अंसारी, पुष्पलता देवी, नीतू देवी, आशा कुमारी, अनिल उपाध्याय, मीरा कुमारी, राजवंती देवी सहित अन्य लोग शामिल थे। वहीं, दूसरी ओर मनोचिकित्सक सीमा जायसवाल ने दर्जनों बच्चो के साथ मिलकर बाल दिवस मनाया।