Move to Jagran APP

नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को जोड़ेगा मुख्य धारा से

केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड द्वारा नई शिक्षा नीति- 2020 एवं शिक्षक शिक्षा विषय पर एक दिवसीय ई - सिपोजियम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 02:01 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 02:01 AM (IST)
नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को जोड़ेगा मुख्य धारा से
नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को जोड़ेगा मुख्य धारा से

जागरण संवाददाता रांची : केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड द्वारा नई शिक्षा नीति- 2020 एवं शिक्षक शिक्षा विषय पर एक दिवसीय ई - सिपोजियम का आयोजन किया गया। कार्यवाहक कुलपति प्रो. आरके डे ने नई शिक्षा नीति- 2020 आधारित नए पाठ्यक्रम के लागू किये जाने की संभावना जताई। डा. विमल किशोर ने कहा कि नई शिक्षा नीति में शिक्षा के क्षेत्र में हुए बदलाव को हम सभी को अधिक से अधिक समझने की जरूरत है। एनआइओएस के पूर्व निदेशक प्रो. सीवी शर्मा ने कहा कि नई शिक्षा नीति के निर्माण में प्रारंभ से ही सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

loksabha election banner

जागरण संवाददाता रांची : इंडियन एसोसिएशन आफ फिजिक्स टीचर्स की ओर से राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इसका विषय था- कुछ उत्कृष्ट तकनीकी। इस वेबिनार में लगभग 800 लोगों ने व्याख्यान सुना । वक्ता के रूप में इसरो की वैज्ञानिक डा. अंजुम माहताब ने उपग्रह दूर संवेदन प्रौद्योगिकी के बारे में विस्तार से चर्चा की और बताया कि कैसे यह संसाधनों के बेहतर उपयोग में अपनी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने वास्तविक चित्रों और त्रिआयामी माडलों की सहायता से तथ्यों को समझाया। आइआइटी धनबाद के भौतिकी के प्रोफेसर डा. अनिल कुमार निराला ने त्रिआयामी इमेजिग के बारे में बताया। उन्होंने इसके पीछे के विज्ञान को समझाते हुए इसके उपयोग की चर्चा की। उद्घाटन करते हुए सोसाइटी के अध्यक्ष डा. सतीश चन्द्र गुप्ता ने आइएपीटी के उद्देश्यों और कार्यों के बारे में बताया। सचिव डा. मनोज कुमार ने सभी का स्वागत किया।

धरना दे रहे सत्याग्रही शुरू करेंगे डैम की सफाई का अभियान

जागरण संवाददाता, रांची : कांके डैम को बचाने के लिए धरने पर बैठी कांके डैम संरक्षण समिति अब डैम की सफाई का अभियान चलाने जा रही है। तय किया गया है कि रविवार से अब रोज 20 सत्याग्रही डैम में सफाई अभियान शुरू करेंगे। सफाई अभियान रविवार से शुरू कर दिया जाएगा। शनिवार को देवी मंडप रोड होते हुए सोसो की तरफ जाने वाले पुल के किनारे जमा कचरा, पालिथीन, जलकुंभी समेत अन्य गंदगी को साफ किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.