भारत मा का वंदन हो, हर बेटा रघुनंदन हो
दैनिक जागरण ब्राड झारखंड के फेसबुक पेज पर शनिवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, राची : दैनिक जागरण ब्राड झारखंड के फेसबुक पेज पर शनिवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय कवि संगम के जाने-माने कवियों ने एक साथ लाइव स्ट्रीम द्वारा प्रस्तुति दी। सैकड़ों की संख्या में पेज पर लाइव जुड़कर श्रोताओं ने इसका आनंद लिया। रामगढ़ से कवि राकेश श्रीवास्तव ने भारत मा का वंदन हो हर बेटा रघुनंदन हो..की प्रस्तुति से अपनी भावना व्यक्त किया। देवघर से दिनेश देवघरिया ने- सिंह नहीं डरा करते हैं, कभी ख़ून की होली से। हम बम भोले करने वाले, क्या डरना बम गोली से। नहीं पूजते हैं हम केवल नदियों, पेड़, पहाड़ों को, शस्त्रों को भी पूजा करते अक्षत, चंदन, रोली से..की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी। कवियों ने अपनी कविता से सबको भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने दैनिक जागरण के इस पहल को सराहनीय कदम बताया। कहा, लॉक डाउन के समय इस प्रकार के आयोजन कर कलाकारों को मंच देने का काम किया है। यह बहुत सराहनीय कदम है। दैनिक जागरण खबर देने के साथ सामाजिक कार्य भी करता है। उन्होंने दैनिक जागरण के परिवारों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह मंच देखकर हम कलाकारों को सम्मान दिया। मंच संचालन कवि राकेश श्रीवास्तव ने किया। कवि सम्मेलन में भोपाल से डॉ. अंशुल आराध्यम, दिल्ली से मोनिका देहलवी भी शामिल हुई। नई शिक्षा नीति से विरासत रख सकते अक्षुण्णजागरण संवाददाता रांची : केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड द्वारा नई शिक्षा नीति- 2020 एवं उच्च शिक्षा विषय पर एक दिवसीय ई-सिंपोसियम का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय जनजातीय विवि, आंध्रप्रदेश के कुलपति प्रो. टीवी कट्टीमनी ने कहा कि नई शिक्षा नीति में कृषि, प्राकृतिक संसाधन, पैतृक ज्ञान, जनजातीय भाषा, संस्कृति आदि ऐसे प्रमुख आयाम हैं, जिससे हमारी विरासत को अक्षुण्ण रखा जा सका है। प्रो. कट्टीमनी ने जनजातीय संस्कृति के संरक्षण करने, उसको आत्मसात करने एवं पाठ्यक्रम में समाहित कर संस्कृति के मूलभूत आधार को नई पीढ़ी में स्थानांतरित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. आरके डे ने स्वागत भाषण से किया। बनेंगे बेहतर नागरिक
राजीव गांधी केंद्रीय विवि, अरुणाचल प्रदेश के कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा ने विद्यार्थियों में अच्छे नागरिक के गुणों के विकास एवं सहज अधिगम के लिए मातृभाषा में पठन-पाठन करने पर बल दिया। सिक्किम विवि के कुलपति प्रो. अविनाश खरे ने नई शिक्षा नीति में सर्वोदय की भावना को प्रबल बताते हुए कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय छात्रों की अपनी पहचान बनाने के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शशि सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विजय कुमार यादव ने किया। इसमें डॉ. मानवी यादव, डॉ.मनोहर कुमार दास, डॉ. नीरा गौतम, डॉ. शिल्पी राज, एंजेल नाग सहित अन्य शामिल हुए।