झारखंड में आधे वयस्कों को दोनों डोज का टीका लगानेवाला पहला जिला बना पूर्वी सिंंहभूम
झारखंड में कोरोना टीकाकरण अभियान के आंकड़े बता रहे कि पूर्वी सिंंहभूम जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के 87 प्रतिशत को पहली और 50.28 प्रतिशत को दोनों डोज लगी है। वहीं पहली डोज के टीकाकरण में गुमला और दोनों डोज में चतरा जिला इस समय सबसे पीछे है।
रांची, (राज्य ब्यूरो) : 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के आधे लोगों को कोरोना का दोनों डोज का टीका लगानेवाला पूर्वी सिंंहभूम राज्य का पहला जिला बन गया है। यहां इस आयु वर्ग के 87 प्रतिशत वयस्कों को पहली डोज का टीका लग चुका है, जबकि 50.28 प्रतिशत लोग दोनों डोज का टीका लेकर कोरोना से प्रतिरक्षित हो चुके हैं। कोरोना टीकाकरण में यह जिला सबसे आगे चल रहा है।
दूसरी तरफ, जहां देश में 18 या इससे अधिक आयु वर्ग के आधे लाभुकों को दोनों डोज का टीका लग चुका, वहीं राज्य में अभी 35 प्रतिशत को ही दोनों डोज का टीका लग सका है। पूर्वी सिंंहभूम एकमात्र जिला है जहां राष्ट्रीय औसत के अनुरूप दोनों डोज का टीकाकरण हुआ है। पूरे राज्य में 70 प्रतिशत को अभी तक पहली डोज का टीका लगा है। रांची में 75.17 प्रतिशत वयस्कों को पहली तथा 39.44 प्रतिशत को दोनों डोज का टीका लगा है। पहली डोज के टीकाकरण में सबसे पीछे गुमला है जहां अभी तक महज 57.90 प्रतिशत वयस्कों को ही दोनों डोज का टीका लग सका है। वहीं, दोनों डोज के टीकाकरण में सबसे पीछे चतरा है जहां अभी तक महज 24.92 प्रतिशत लाभुकों को ही दोनों डोज का टीका लगा है।
कोरोना टीकाकरण में जिलों की स्थिति (आंकड़े प्रतिशत में)
- जिला --------- पहली डोज ------- दूसरी डोज
- बोकारो --------- 71.67 ------------ 33.00
- चतरा ---------- 63.08 ------------ 24.92
- देवघर ---------- 70.49 ------------- 37.48
- धनबाद ---------- 66.02 ------------ 31.02
- दुमका ----------- 73.97 ------------- 38.31
- पूर्वी सिंंहभूम ----- 87.09 ------------ 50.28
- गढ़वा ------------ 62.82 ------------- 29.44
- गिरिडीह --------- 63.22 ------------- 28.65
- गोड्डा ------------- 68.60 -------------- 35.77
- गुमला ------------- 57.90 ------------- 29.56
- हजारीबाग --------- 73.09 ------------- 36.41
- जामताड़ा ---------- 72.42 -------------- 33.53
- खूंटी ---------------- 69.62 -------------- 38.77
- कोडरमा ----------- 71.63 ---------------- 34.23
- लातेहार ------------ 64.80 ---------------- 26.77
- लोहरदगा ----------- 59.36 ---------------- 34.44
- पाकुड़ -------------- 75.56 --------------- 30.58
- पलामू -------------- 62.91 ----------------- 36.77
- रामगढ़ ------------- 77.35 ----------------- 36.04
- रांची -------------- 75.17 ------------------- 39.44
- साहिबगंज ------------ 72.75 -------------- 30.00
- सरायकेला खरसावां --- 69.33 ------------- 31.44
- सिमडेगा ------------- 66.68 ----------------- 37.73
- पश्चिमी सिंंहभूम ------------ 65.79 ------------ 31.53
- कुल -------------- 69.92 ------------------ 34.61
नोट : आंकड़े 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के लोगों के पांच दिसंबर तक हुए टीकाकरण के हैं।