Move to Jagran APP

झारखंड के कई जिलों में महसूस हुए भूकंप के झटके

गोड्डा, पाकुड़, दुमका, साहिबगंज, हजारीबाग समेत झारखंड के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 12:33 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 08:03 PM (IST)
झारखंड के कई जिलों में महसूस हुए भूकंप के झटके
झारखंड के कई जिलों में महसूस हुए भूकंप के झटके

रांची, जेएनएन। झारखंड के कई जिलों में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। 

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को सुबह 10.22 बजे संताल परगना लगभग 12 सेकेंड के लिए डोल गया। धरती डोलते ही हड़कंप मच गया। साहिबगंज में स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राएं कक्षाओं से बाहर निकल आई। लोग घर और दुकानों ने बाहर भागे। साहिबगंज में भूकंप की तीव्रता रियेक्टर स्केल पर 3.1 बताई गई। इससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। भूकंप का केंद्र असम का कोकराझार बताया गया है। गोड्डा में भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। हालांकि कहीं से क्षति की कोई सूचना नहीं। पाकुड़, दुमका और हजारीबाग में भी हल्के झटके महसूस किए गए।

जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी धनबाद संजय कुमार झा के मुताबिक भूकंप का केंद्र असम राज्य का कोकराझार था। इसका समय 10 बजकर 20 मिनट था, जबकि गहराई 13 किमी। झा के मुताबिक कोकराझार में भूकंप के कारण ही झारखंड में हल्के कंपन दर्ज किए गए। इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.