E-Pass Jharkhand: अब आपके लिए जरूरी नहीं है ई-पास... यहां चेक करें Details, ई-पास पर छूट ही छूट
E-Pass Jharkhand झारखंड में लॉकडाउन एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब 27 मई सुबह छह बजे से 3 जून सुबह छह बजे तक पाबंदियां प्रभावी रहेंगी। हालांकि इस बार लॉकडाउन में सरकार ने ई-पास में बड़ी रियायतें दी हैं। यह सबके लिए अनिवार्य नहीं होगा।
By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 26 May 2021 02:05 AM (IST)Updated: Wed, 26 May 2021 02:06 AM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। E-Pass Jharkhand: झारखंड में लॉकडाउन एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब 27 मई सुबह छह बजे से 3 जून सुबह छह बजे तक पाबंदियां प्रभावी रहेंगी। हालांकि इस बार लॉकडाउन में सरकार ने ई-पास में बड़ी रियायतें दी हैं। यह सबके लिए अनिवार्य नहीं होगा। हालांकि पहचान पत्र दिखाना जरूरी होगा।
अब इनके लिए ई-पास की जरूरत नहीं
- केंद्र व राज्य सरकार तथा इससे जुड़े कार्यालयों के अधिकारी-कर्मी,
- हाई कोर्ट, सिविल कोर्ट से जुड़े सभी न्यायिक अधिकारी-कर्मी, अधिवक्ता, कोर्ट सदस्य,
- सभी डॉक्टर्स, नर्स व अस्पताल, लैब सेवा से जुड़े सभी पदाधिकारी-कर्मी,
- गर्भवती महिला, मरीज व उनके स्वजन, कोविड जांच या टीकाकरण के लिए जाने वाले,
- इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडियाकर्मी, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट आने-जाने वाले,
- परीक्षा के लिए जाने वाले विद्यार्थियों, राज्य के भीतर या राज्य के बाहर सामान ले जाने, ले आने वाले,
- औद्योगिक या खनन से जुड़े कर्मी,
- बिजली मरम्मत, पानी सप्लाई, दूरसंचार, नगर निगम सेवा से जुड़े कर्मी,
- वैसे व्यक्ति या संगठन जिनकी सेवा जिला प्रशासन कोविड नियंत्रण में लेगा,
- अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों के लिए
- किसानों तथा कृषि उत्पाद ले जाने-ले आने वालों के लिए।
ई-पास की अनिवार्यता से मुक्त लोगों को बतानी होगी पहचान
- संस्थान का पहचान पत्र
- रेलवे-एयरपोर्ट वाले यात्रियों को यात्री टिकट
- परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र
- मरीज को डॉक्टर का पर्चा
- टीका लेने वाले कागजात
- डॉक्टरी जांच कराने से संबंधित कागजात
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें