Move to Jagran APP

Durga Puja Weather: दशहरा पर झारखंड में नहीं होगी बारिश, इन इलाकों में छाए रहेंगे बादल

Durga Puja Weather Forecast झारखंड के अन्य जिलों में भी अगले पांच दिनों में भारी बारिश की संभावना नहीं है। 20 और 21 अक्टूबर को अन्य जिलों में भी मौसम साफ रहेगा। हालांकि 22 से 24 अक्टूबर को देवघर धनबाद में बादल छाए रहेंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 10:02 AM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 04:59 PM (IST)
Durga Puja Weather: दशहरा पर झारखंड में नहीं होगी बारिश, इन इलाकों में छाए रहेंगे बादल
कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है।

रांची, जासं। इस नवरात्र रांची और आसपास के इलाके में बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि आंशिक रूप से झारखंड के सभी जिलों में बादल छाए रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 अक्टूबर को आसमान पूर्ण रूप से साफ रहेगा। वहीं 22 अक्टूबर की दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाएंगे। 23 अक्टूबर को शहर में हल्की बूंदाबांदी मेघ गर्जन के साथ हो सकती है। इसके बाद विजयदशमी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अन्य जिलों में भी अगले पांच दिनों में भारी बारिश की संभावना नहीं है। 20 और 21 अक्टूबर को अन्य जिलों में भी मौसम साफ रहेगा। हालांकि 22 से 24 अक्टूबर को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम और साहेबगंज में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ निम्न दर्जे की बारिश हो सकती है।

मंगलवार को मौसम पूर्वानुमान में बताया गया कि रांची समेत आसपास के इलाके में अगले दो दिनों तक आसमान सामान्य रूप से साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार या पांच डिग्री अधिक रहेगा। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में पूर् वमध्य में एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटों में अधिक प्रबल होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही। इसके साथ ही राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा का 34.8 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची का 19.9 डिग्री रिकार्ड किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.