Move to Jagran APP

Durga Puja 2019: सज गया माता का दरबार, आज से भव्य पंडालों में दर्शन देंगी मां दुर्गा

Durga Puja 2019 श्रद्धालु मां शक्ति की भक्ति में लीन हैं। उद्घाटन से पूर्व ही पंडाल की खूबसूरती देखने लोगों की भीड़ जुट रही है। सात अक्‍तूबर को नवमी तिथि तक शहर में दुर्गोत्सव मनेगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 09:03 AM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 09:03 AM (IST)
Durga Puja 2019: सज गया माता का दरबार, आज से भव्य पंडालों में दर्शन देंगी मां दुर्गा
Durga Puja 2019: सज गया माता का दरबार, आज से भव्य पंडालों में दर्शन देंगी मां दुर्गा

रांची, जेएनएन। Durga Puja 2019 नवरात्र को लेकर शहर में हर ओर भक्ति और उल्लास का वातावरण है। श्रद्धालु मां शक्ति की भक्ति में लीन हैं। हर ओर माता के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। शहर का दुर्गा पूजा पंडाल बन कर तैयार हो चुका है। माता का दरबार सज चुका है। गुरुवार पंचमी तिथि से शहर के छोटे-बड़े पूजा पंडालों का उद्घाटन शुरू हो जाएगा। आज उद्घाटन होने वाले प्रमुख पंडालों में भारतीय नवयुवक संघ, बकरी बाजार, ओसीसी क्लब, बंगला स्कूल, राजस्थान मित्र मंडली, सेवा सदन आदि शामिल है। 

loksabha election banner

आज उद्घाटन होने वाले प्रमुख पूजा-पंडाल

  1. भारतीय नवयुवक संघ
  2. बकरी बाजार
  3. ओसीसी क्लब
  4. बंगला स्कूल
  5. राजस्थान मित्र मंडली
  6. सेवा सदन

नवमी तिथि तक शहर में दुर्गोत्सव की धूम

इन पंडालों की खूबसूरती देखते बन रही है। संध्या बाद पंडालों से निकलने वाली सतरंगी रोशनी से आसपास का इलाका अभी से ही जगमगा रहा है। उद्घाटन से पूर्व ही पंडाल की खूबसूरती देखने लोगों की भीड़ जुट रही है। सात अक्‍तूबर नवमी तिथि तक शहर में दुर्गोत्सव की धूम रहेगी। माता के दर्शन को पूजा पंडालों में भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। वहीं, महानगर दुर्गा पूजा समिति से संबद्ध पूजा पंडालों का उद्घाटन चार अक्टूबर को बेलवरण के बाद होगा। इधर, शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित डांडिया, गरबा उत्सव नवरात्र के उत्साह को दोगुना बना रहा है। डीजे की धुन पर युवावर्ग देर रात तक मस्ती में झूम रहे हैं।

रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का कल होगा उद्घाटन

रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का शुक्रवार को उद्घाटन होगा। यहां के पूजा पंडाल में केरल संस्कृति की झलक दिखेगी। माता के दर्शन को आने वाले श्रद्धालु को केरल की लोकनृत्य एवं कलाकृति से रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा। पंडाल को बांस, नारियल पत्ता, कजूर पत्ता, मिट्टी आदि से तैयार किया गया है। पंडाल के प्रवेश द्वार को देखकर ही अंदर की भव्यता का अंदाजा लगा सकते हैं। समिति के अध्यक्ष मुनचुन राय ने कहा कि बारिश के कारण पंडाल का निर्माण पूरा नहीं पाया। इस कारण उद्घाटन तीन के बजाय चार अक्टूबर को होगा। संध्या सात बजे धूमधाम से पंडाल आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

बकरी बाजार में उद्घाटन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

भारतीय नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति, बकरी बाजार के पूजा पंडाल का उद्घाटन आज शाम छह बजे होगा। उद्घाटन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। स्थानीय कलाकार नृत्य नाटिका पेश करेंगे। यहां पर श्रद्धालुओं को इंद्रधनुष रूपी पंडाल देखने को मिलेगा। भव्य पंडाल में माता विराजमान हैं। समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि पंडाल से निकलती सतरंगी छटा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। माता का गर्भगृह 40 हजार मिठाई के डिब्बे से बनाया गया है। गोल्डन कलर की माता की प्रतिमा देख अभिभूत हुए बिना नहीं रह सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.