Indian Railways: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 30 को रद रहेंगी ये ट्रेनें; देखें पूरी लिस्ट Ranchi News
रांची रेल मंडल में साढ़े छह घंटे के मेगा ब्लॉक को लेकर 30 जून को कई ट्रेनों को रद किया गया है। जबकि एलेप्पी एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें री-शिड्यूल की गई हैं।
रांची, जेएनएन। रांची रेल मंडल के मुरी कोटशिला सेक्शन में झालदा-कोटशिला-झालदा में दो एलएचएस (लिमिटेड हाइट सब-वे) लांच किया जाएगा। इसको लेकर उपरोक्त रेल सेक्शन में 30 जून रविवार को सुबह 10.45 से शाम 17.15 तक साढ़े छह घंटे का ट्रैफिक कम पावर मेगा ब्लॉक होगा। ब्लॉक को लेकर चार ट्रेनों को रद कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव और कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद
- 30 जून को 58026 हटिया-खडग़पुर पैसेंजर।
- एक जुलाई को 58025 खडग़पुर-हटिया पैसेंजर।
- 30 जून को 13319/13320 देवघर-रांची-देवघर एक्सप्रेस।
शॉर्ट टर्मिनेट की गईं ट्रेनें
30 जून को 12365/12366 पटना-रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस बोकारो स्टील सिटी शॉर्ट टर्मिनेट होगी। रांची बोकारो के बीच अप और डाउन ट्रेनें रद रहेंगी।
इन ट्रेनों के समय में बदलाव
- 13351 धनबाद-अलपुझा एक्सप्रेस सुबह 10.30 बजे की बजाय 15.00 बजे धनबाद से खुलेगी।
- 63503 वर्धमान-हटिया मेमू 06.15 की बजाय 08.15 बजे वर्धमान से खुलेगी।
- 63597 रांची-आसनसोल मेमू 12.30 की बजाय 15.15 बजे रांची से खुलेगी।
- 58661 टाटानगर-हटिया पैसेंजर टाटानगर से 11.30 बजे की बजाय 14.00 बजे से खुलेगी।