Indian Railways: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आज रद रहेंगी ये ट्रेनें; देखें पूरी लिस्ट Ranchi News
Indian Railways के रांची रेल डिवीजन में हटिया-मुरी सेक्शन पर सिल्ली व कीता स्टेशन के बीच पावर ब्लॉक के कारण जनशताब्दी एक्सप्रेस रविवार को मुरी तक आएगी और वहीं से रवाना होगी।
रांची, जेएनएन। Indian Railways - आज ट्रेनों में सफर करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। रांची रेल डिवीजन के हटिया-मुरी सेक्शन पर सिल्ली व कीता स्टेशन के बीच नॉर्मल हाइट सब-वे के निर्माण के कारण रविवार को पावर ब्लॉक होगा। इस ब्लाॅक के कारण रांची व हटिया से खुलने वाली कुल 10 ट्रेनें रद कर दी गई हैं। जबकि तीन ट्रेनों को रीशिड्यूल किया गया है।
पावर ब्लॉक के कारण पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस रविवार को मुरी तक ही आएगी और मुरी से ही पटना के लिए रवाना होगी। मुरी-रांची के बीच इस ट्रेन का परिचालन नहीं होगा। रांची-मुरी के बीच ट्रेन का परिचालन नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी होगी। जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से जाने वाले व आने वाले यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार मुरी से रांची व रांची से मुरी जाना पड़ेगा।
रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। रांची तक आने वाले यात्रियों को मुरी से शहर तक पहुंचने के लिए अपने स्तर से व्यवस्था करनी होगी। उसी तरह यहां से जाने वाले यात्रियों को रांची से मुरी तक की यात्रा अपनी व्यवस्था से करनी होगी।
इन ट्रेनों को किया गया है रद
- धनबाद-रांची एक्सप्रेस
- रांची-धनबाद एक्सप्रेस
- देवघर-रांची एक्सप्रेस
- रांची-देवघर एक्सप्रेस
- खडग़पुर-गढ़बेता-रांची मेमू ट्रेन
- रांची-गढ़बेता-खडग़पुर मेमू ट्रेन
- बोकारो स्टील सिटी-रांची पैसेंजर
- रांची-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर
- हटिया-खड़गपुर पैसेंजर
- खड़गपुर-हटिया पैसेंजर ट्रेन 17 जून को खड़गपुर से रद रहेगी।
रिशिड्यूल होंगी ये ट्रेनें
- रविवार को धनबाद-अलपुजा एक्सप्रेस धनबाद से दो घंटे 30 मिनट बाद खुलेगी।
- टाटा-हटिया पैसेंजर ट्रेन टाटा से एक घंटे विलंब से खुलेगी।
- रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन रांची से दो घंटे 45 मिनट विलंब से खुलेगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप