एनकाउंटर में मारे गए पुनई का शागिर्द अरविंद उराव कारबाइन के साथ गिरफ्तार
राची राची पुलिस के एनकाउंटर में मारे गए दो लाख के इनामी पुनई उराव के शार्गिद अरविंग उरांव को कारबाइन के साथ पकड़ा गया है।
जागरण संवाददाता, राची : राची पुलिस के एनकाउंटर में मारे गए दो लाख के इनामी पुनई उराव के शागिर्द अरविंद उरांव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अरविंद पीएलएफआइ का सक्रिय उग्रवादी रहा है। अरविंद को पुलिस ने पंडरा ओपी क्षेत्र के दीपाटोली बजरा से गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी कार्बाइन, तीन गोलिया और दो मैगजीन बरामद की गई है। अरविंद को पुलिस ने राजेश नायक हत्याकाड के मुख्य आरोपित संजय नायक की निशानदेही पर बरामद किया है। संजय नायक फिलहाल पुलिस की रिमाड पर है। उससे पूछताछ के दौरान पुनई का कारबाइन रखने की जानकारी पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने अरविंद के घर छापेमारी की और कारबाइन बरामद कर लिया। अरविंद से पुलिस पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि उसने राची सहित अन्य जिलों में किन-किन घटनाओं को अंजाम दिया है।
राजेश नायक हत्याकाड के आरोपित को रिमाड पर लेकर पूछताछ कर रही पुलिस : राजेश नायक हत्याकाड के आरोपित राजेश नायक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था पुलिस उसे रिमाड पर लेकर पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि राजेश संजय नायक से ही हथियार लेकर उसी को मारने वाला था। इसकी जानकारी राजेश के करीबी दोस्त रूपेश ने संजय को वाट्सएप कॉल कर दे दी। राजेश को मारने के लिए संजय पहले से तैयार बैठा था। वहा जैसे ही राजेश पहुंचा, उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। इस दौरान राजेश को रूपेश ने पकड़ कर रखा था। संजय, दिनेश और दो अन्य अपराधियों ने फायरिंग भी की थी। घटना के बाद सभी फरार हो गए थे।