DSP Transfer Posting in Jharkhand: झारखंड में फिर 7 डीएसपी का तबादला, यहां देखें LIST
DSP Transfer Posting in Jharkhand झारखंड के सात डीएसपी का तबादला कर दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने इससे पहले राज्य प्रशासनिक सेवा के 21 अधिकारियों का तबादला किया था। प्रदीप उरांव को बड़हरवा का एसडीपीओ बनाया गया है।
रांची, राज्य ब्यूरो। DSP Transfer Posting in Jharkhand राज्य सरकार ने प्रदेश के सात डीएसपी का तबादला कर दिया है। झारखंड जगुआर के डीएसपी प्रदीप उरांव को साहिबगंज के बड़हरवा का एसडीपीओ बनाया गया है। बड़हरवा के एसडीपीओ के पद पर इससे पहले डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा थे, जिन्हें रूपा तिर्की मामले में विवादित बातचीत से संबंधित ऑडियो वायरल होने के बाद हटा दिया गया था। इसके बाद से ही यह पद रिक्त था।
कौन कहां गए
- प्रदीप उरांव : डीएसपी झारखंड जगुआर से एसडीपीओ बड़हरवा।
- शंभू कुमार सिंह : डीएसपी विशेष शाखा से एसडीपीओ टंडवा, चतरा।
- अमित कुमार सिंह : डीएसपी झारखंड जगुआर से एसडीपीओ बड़कागांव, हजारीबाग।
- धीरेंद्र नारायण बंका : डीएसपी एसीबी से एसडीपीओ सारठ देवघर।
- विकास पांडेय : एसडीपीओ टंडवा चतरा से डीएसपी जैप-1 डोरंडा।
- अमोद नारायण सिंह : एसडीपीओ सारठ देवघर से डीएसपी एसीबी।
- मोहम्मद नेहालुद्दीन : एसडीपीओ बड़कागांव हजारीबाग से डीएसपी विशेष शाखा।
बैठक से गायब थे रांची डीएसई, वित्तीय शक्ति पर रोक
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने रांची के जिला शिक्षा अधीक्षक कमला सिंह के बैठक से गायब रहने को गंभीरता से लिया है। विभाग ने इसे अनुशासनहीनता एवं कर्त्तव्य के प्रति लापरवाही बताते हुए उनकी वित्तीय शक्ति पर रोक लगा दी है। दरअसल, कमला सिंह 22 सितंबर को हुई मासिक समीक्षा बैठक से बिना कोई सूचना के गायब थे। इस कारण रांची जिले की योजनाओं समीक्षा नहीं हो पाई। विभाग के सचिव राजेश शर्मा के निर्देश पर संयुक्त सचिव संदीप कुमार ने कमला सिंह की जिला शिक्षा अधीक्षक की वित्तीय शक्ति पर रोक लगा दी।