Coronavirus Alert: कोरोना से बचना है तो रोज दूध में हल्दी डालकर पीएं, ऐसे बढ़ाएं अपनी इम्युनिटी
Coronavirus Update. सुबह में चाय लें। दूध में हल्दी व पानी डालकर पीएं। एसी बिल्कुल नहीं चलाएं। हरी सब्जी और यदि संभव हो तो फल खाएं।
रांची, जासं। खान-पान अच्छी रखें, तो इम्युनिटी ठीक रहेगा। फिर किसी भी तरह की बीमारी से दूर रहेंगे। पानी जब भी पीएं, तो वह हल्का गर्म जरूर हो। सुबह में चाय लें। दूध में हल्दी व पानी डालकर पीएं। एसी बिल्कुल नहीं चलाएं। हरी सब्जी और यदि संभव हो तो फल खाएं। ये बातें शनिवार को जागरण प्रश्न पहर में करमटोली एसएन यादव लेन स्थित अपूर्वा होमियो एक्यूप्रेशर सेंटर के डॉ. प्रभात कुमार ने कहीं। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि छींकते वक्त हथेली पर नहीं छींके। केहुनी पर या सिर घुमाकर छीकें। यदि हाथ में कुछ है तो सीधे छींके। 15 सेकेंड तक रुक जाएं, फिर आगे बढ़ें। इतने समय में वायरस नीचे की ओर गिरने लगता है।
सवाल-जवाब
कोरोना का प्रकोप कब तक खत्म होगा। -संतोषी दास, कल्पना दास, पिंटू गोराई- जमशेदपुर।
धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। इस समय एहतियात बरतने की जरूरत है। खाने में फल-सब्जी की मात्रा ठीक रखें। विशेषकर बुजुर्ग अधिक सावधानी बरतें। नींबू पानी लें।
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कुछ उपाय बताएं। -मनोज गुप्ता, चौरेया।
नींबू, खीरा व पुदीना के पत्ते को काटकर रातभर पानी में छोड़ दें। इसे सुबह मसलकर छान लें और फिर पी लें। यह इम्युनिटी बढ़ाने में फायदेमंद है।
मुझे सामान्य सर्दी-खांसी लग रहा है, उपचार बताएं। -आकाश भारती, रांची।
आप इन्फ्लुएनजन-30 और आर्सेनिक-30 दो-दो घंटे पर चार-चार गोली लें।
गले में दर्द व कुछ निगलने में दिक्कत हो रही हो तो कौन सी दवा ले सकता हूं? -प्रवीण कर्मकार, गुमला।
मर्कबिन आयोड-30 दो-दो घंटे पर लें। इससे गले में जो है वह पेट में चला जाता है। फिर वहां एन्जाइम उसे खत्म कर देता है।
लंग्स में समस्या यानी सांस लेने में दिक्कत होने पर होमियोपैथ में इलाज है? -हर्षचंद्र राज, हरमू।
एरालिया, स्पोनजिया और एंटिमटार्ट-30 में से कोई दो लें। इससे कफ बाहर आ जाएगा। फिर किसी तरह की समस्या नहीं रहेगी।
सीढ़ी की रेलिंग व हैंडल से बचें
डॉ. प्रभात ने कहा कि कोरोना से बचाव का एक ही उपाय है कि घर में ही रहें। सीढ़ी की रेलिंग, दरवाजे के हैंडल को अल्कोहल, सैनिटाइजर या स्प्रिट से पोछते रहें। घर में कपूर जलाएं। बच्चों का इम्युन सिस्टम शुरू से ही बढ़ाएं। खाने में एक चम्मच घी जरूर दें। खाने में अलग से नमक, मैदा, चीनी का अधिक प्रयोग नहीं करें।