Dhoni Retirement: झारखंड के CM हेमंत सोरेन बोले, धौनी का हो फेयरवेल मैच; BCCI से किया आग्रह
Dhoni Retirement News उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि देश और झारखंड को गर्व और उत्साह के अनेक क्षण देने वाले माही ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
रांची, जासं। Dhoni Retirement News महेंद्र सिंह धौनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने से पूरे देश में उनके चाहने वालों के दिल टूट गये हैं। उनके संन्यास लेने की खबर आने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने ने भी ट्वीट कर निराशा जाहिर किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि देश और झारखंड को गर्व और उत्साह के अनेक क्षण देने वाले माही ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
हम सबके चहेते झारखंड के लाल माही को नीली जर्सी पहने नहीं देख पायेंगे। पर देशवासियों का दिल अभी भरा नहीं। मैं मानता हूं कि हमारे माही का एक फ़ेयरवेल मैच रांची में हो जिसका गवाह पूरा विश्व बनेगा। हेमंत सोरेन ने अपने अगले ट्वीट में बीसीसीआइ से अपील की है कि वो महेंद्र सिंह धौनी के लिए एक फेयरवेल मैच कराए, जिसकी मेजबानी झारखंड करेगा।