Move to Jagran APP

Dhanbad Corona Update: धनबाद में एक ही दिन मिले 13 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

Coronavirus Dhanbad राज्‍य में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को एक बार फिर 72 कोरोना पॉजिटिव की पहचान हुई है। 43 मामले जमशेदुपर में मिले। 13 मरीज धनबाद में मिले।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 06:10 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 06:47 PM (IST)
Dhanbad Corona Update: धनबाद में एक ही दिन मिले 13 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Dhanbad Corona Update: धनबाद में एक ही दिन मिले 13 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। राज्‍य में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को एक बार फिर 72 कोरोना पॉजिटिव की पहचान हुई है। 43 मामला जमशेदुपर, 13 कोरोना पॉजिटिव धनबाद में मिले हैं। आज के ताजा मामलों को जोड़कर झारखंड में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 595 पर पहुंच गई है। आज के ताजा मामलों में जमशेदपुर से 43, धनबाद से 13, खूंटी से 2, हजारीबाग में 4, सिमडेगा में 4 और पलामू तथा गुमला में एक-एक कोरोना मरीज शामिल हैं। आज पूरे राज्‍य में कोरोना संक्रमण फैल गया। राज्‍य के 24वां जिला साहिबगंज में पहली बार कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। पाकुड़ में भी कोरोना का एक नया मरीज मिला है। पॉजिटिव पुष्टि होने के बाद सभी कोरोना संक्रमितों को कोविड अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है।

loksabha election banner

झारखंड में शनिवार को मिले 72 कोरोना मरीज

  1. जमशेदपुर : 43
  2. धनबाद : 13
  3. खूंटी : 02
  4. हजारीबाग : 04
  5. सिमडेगा : 04
  6. गुमला : 01
  7. गढ़वा : 02
  8. पलामू : 01
  9. साहिबगंज : 01
  10. पाकुड़ : 01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.