Move to Jagran APP

Navratri 2019 Maa Katyayani Puja: मां कात्‍यायनी की हो रही पूजा, खुलने लगे पंडालों के पट

Navratri 2019 Maa Katyayani Puja. नवरात्र के छठे दिन साधक शक्ति की अधिष्‍ठात्री देवी मां दुर्गा के छठे स्‍वरूप मां कात्‍यायनी की पूजा कर रहे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 08:28 AM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 08:28 AM (IST)
Navratri 2019 Maa Katyayani Puja: मां कात्‍यायनी की हो रही पूजा, खुलने लगे पंडालों के पट
Navratri 2019 Maa Katyayani Puja: मां कात्‍यायनी की हो रही पूजा, खुलने लगे पंडालों के पट

रांची, जेएनएन। Navratri 2019 Maa Katyayani Puja - शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा के पंचम स्वरूप अमोघ फल देने वाली मां कात्यायनी की पूजा हुई। सुबह-सबेरे ही मठों-मंदिरों, पूजा-पंडालों और घरों में श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की विधि-विधान से आराधना की। घंटों की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय बन पड़ा है। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक इनका जप-तप करने से इच्छित पति प्राप्त होता है। माता की उपासना ब्रज धाम की गोपियों ने भी भगवान कृष्ण को प्राप्त करने के लिए यमुना तट पर किया था।

loksabha election banner

चंद्रहासोज्‍जवलकरा शार्दूलवरवाहना।

कात्यायनी शुभं दद्यात् देवी दानवघातिनी।।

महर्षि कात्यायन ने भगवती की कठोर तपस्या द्वारा माता से पुत्री रूप में अवतरित होने का वरदान प्राप्त किया था। कालांतर में ऋषि के यहां भक्तों के कल्याणार्थ कात्यायनी का प्रादुर्भाव हुआ। इनकी चार भुजाएं हैैं। वाहन सिंह है। इनके दर्शन से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष यानी चारों फलों की प्राप्ति संभव है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.