Shravani Mela 2019: सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबाधाम में कांवरियों का हुजूम VIDEO
सावन की अंतिम सोमवारी पर आज देवनगरी बाबाधाम में जलार्पण के लिए अहले सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी है। यहां करीब दो लाख कांवरिया बाबा का दर्शन करने पहुंचे हैं।
रांची/देवघर, जेएनएन। सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबाधाम में तिल रखने भर की जगह नहीं बची। हर तरफ कांवरियों का हुजूम दिख रहा है। बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने को अहले सुबह से ही भक्तों की कतार लगी है। अपनी बारी का इंतजार करते हुए देवघर में 15 किमी से अधिक दूरी तक कांवरिया कतारबद्ध हैं। सावन के चौथे और अंतिम सोमवार पर देवघर में कांवरियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। तकरीबन पौने चार बजे बैद्यनाथ मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण और दर्शन को आतुर कांवरियों की कतारबद्ध भीड़ मंदिर की ओर अनवरत बढ़ रही है।
श्रावणी मास के चौथे सोमवार पर सभी शिवभक्तों को शुभकामनाएं।
पूरी हो शिवभक्तों की हर मनोकामना...
यही है भोलेनाथ से प्रार्थना
ऊँ नम: शिवाय#ShravaniMela2019 pic.twitter.com/eyuHk3B9XO— Raghubar Das (@dasraghubar) August 12, 2019
पूरा देवघर बोलबम के नारों से गूंज रहा है। कांवरियों की कतार कुमैठा स्टेडियम से निकल कर ऊपर सिंघवा से आगे पहुंच गई है। इसकी वजह से तकरीबन 15 किलोमीटर की कतार थोड़ी सिमट गई है। सावन माह की आखिरी सोमवारी को यहां करीब 2 लाख श्रद्धालुओं के जलार्पण का अनुमान है। भक्तों की भीड़ को देखते हुए अरघा सिस्टम से जलार्पण की व्यवस्था की गई है।
देवघर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लाखों की संख्या में आए श्रद्धालुओं को कतारबद्ध करने में देवघर के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसपी नरेंद्र कुमार सिंह समेत तमाम आलाधिकारी व तैनात दंडाधिकारी, पुलिस बल के जवान तत्पर हैं।
#shravanimela2019 #Sawan #shravan
सावन की अंतिम सोमवारी पर देवनगरी में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है. #bolbum @JagranNews pic.twitter.com/THI3D4mN70 — Alok Kumar Shahi (@alokshahi5) August 12, 2019
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप