मैट्रिक की कंपार्टमेंटल परीक्षा को लेकर अधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति
झारखंड अधिविद्य परिषद रांची द्वारा आयोजित संपूरक माध्यमिक परीक्षा 9 से 13 नवंबर तक आयोजित की गई है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 07:59 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 07:59 PM (IST)
जागरण संवाददाता रांची : झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा आयोजित संपूरक माध्यमिक परीक्षा 9 से 13 नवंबर तक आयोजित की गई है। परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा के आयोजन को लेकर पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा केंद्र पर भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की आशंका को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी सदर द्वारा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गई है। प्रथम पाली में परीक्षा 9:30 बजे से 12:45 बजे एवं द्वितीय पाली में 1:45 बजे से शाम पांच बजे तक 16 केंद्रों पर होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें