Move to Jagran APP

Coronavirus Update: रांची में कोरोना के 4 नए मरीज, नर्स और छात्रा में मिला संक्रमण

Ranchi Coronavirus Cases. अब रांची में कोरोना मरीजों की संख्‍या 144 हो गई है। इसमें तीन की मौत हो गई है। इसके अलावा 121 मरीज स्‍वस्‍थ हो चुके हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 12:46 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 05:37 PM (IST)
Coronavirus Update: रांची में कोरोना के 4 नए मरीज, नर्स और छात्रा में मिला संक्रमण
Coronavirus Update: रांची में कोरोना के 4 नए मरीज, नर्स और छात्रा में मिला संक्रमण

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। रांची में कोरोना वायरस के चार और मरीज मिले हैं। कोरोना का संक्रमण एक छात्रा में मिला है, जो दिल्‍ली से लौटी है। इसके अलावा दो अन्‍य लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शनिवार को ही रांची के आइटीआइ हेहल से भी एक काेरोना मरी‍ज की पुष्टि हुई है। यह मरीज मेडिका की नर्स है। अब रांची में कोरोना मरीजों की संख्‍या 145 हो गई है। इसमें तीन की मौत हो गई है। इसके अलावा 121 मरीज स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। इससे पूर्व शुक्रवार को लगातार संक्रमण से जूझ रहे राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में रांची का एक इंटर्न छात्र भी संक्रमित मिला है। अब रांची में कोरोना के 21 एक्टिव केस बचे हैं।

loksabha election banner

आज शनिवार काे छात्रा के अलावा रांची से आज और 3 पॉजिटिव मामले मिले हैं। आज अब तक रांची में 4 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं। चारों की टेस्ट प्राइवेट लैब में हुई है। जानकारी के अनुसार एक धुर्वा, एक कांके और एक हिल व्यू हॉस्पिटल में भर्ती मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई है। धुर्वा के रहने वाले रेलवे के कर्मचारी हैं। दिल्ली से लौटी छात्रा कांके की रहने वाली है। वह दिल्‍ली से 2 जून को लौटी थी। चौथा मरीज आइटीआइ हेहल का है। गुरुवार को रांची के हिंदपीढ़ी में एक कोरोना पॉजिटिव मिला था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.