Move to Jagran APP

रांची के स्वर्णरेखा नदी में तैरता मिला युवक का शव, शरीर पर हैं गहरे जख्म के निशान

रांची के स्वर्णरेखा नदी में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ बरामद किया गया। नामकुम थाना क्षेत्र स्थित केतारी बागान के पास स्वर्ण रेखा नदी से पुलिस ने अज्ञात युवक का शव निकाला। युवक के शरीर पर गहरे जख्म का निशान हैं।

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 03 Jun 2021 11:16 AM (IST)Updated: Thu, 03 Jun 2021 11:16 AM (IST)
रांची के स्वर्णरेखा नदी में तैरता मिला युवक का शव, शरीर पर हैं गहरे जख्म के निशान
रांची के स्वर्णरेखा नदी में तैरता मिला युवक का शव, शरीर पर हैं गहरे जख्म के निशान। जागरण

रांची, जासं । रांची के स्वर्णरेखा नदी में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ बरामद किया गया। नामकुम थाना क्षेत्र स्थित केतारी बागान के पास स्वर्ण रेखा नदी से पुलिस ने अज्ञात युवक का शव निकाला। युवक के शरीर पर गहरे जख्म का निशान हैं। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार स्वर्णरेखा नदी के आसपास रहने वाले लोगों ने बुधवार की शाम नामकुम थाना पुलिस को जानकारी दी थी कि एक युवक का शव नदी में है। जिसके बाद पुलिस शाम में मौके पर पहुंची थी, लेकिन रात हो जाने की वजह से शव नहीं निकाला जा सका था।

loksabha election banner

जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार की सुबह पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से युवक के शव को नदी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिस युवक का शव बरामद हुआ है उसके शरीर पर गहरे जख्म के निशान है युवक की हत्या हुई है या फिर नदी में डूबने से मौत हुई है पुलिस की जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान में जुट गई है। गौरतलब है कि 4 दिन पहले भी एक युवक का शव बरामद किया गया था। उस शव के लिए अब तक पहचान नहीं हो पाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.