Move to Jagran APP

jharkhand crime: गढ़वा में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जानें पुलिस ने क्या कहा

jharkhand crime गढ़वा में एक महिला का नग्न अवस्था में शव मिला है शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। पुलिस ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की वजह का खुलासा हो पाएगा।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Wed, 17 Nov 2021 01:04 PM (IST)Updated: Wed, 17 Nov 2021 01:04 PM (IST)
jharkhand crime: गढ़वा में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जानें पुलिस ने क्या कहा
गढ़वा में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है

गढ़वा, जासं। श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के चितविश्राम पंचायत के बेचीरागी गांव गोराडीह में बुधवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव नग्न अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है। जानकारी के अनुसार कुछ दूरी पर बच्चे खेल रहे थे। बच्चों का गेंद खेत में चला गया। गेंद खोजने जब बच्चे खेत में गए तो धान की फसल से ढका हुआ शव दिखाई दिया। धान के खेत में शव होने की सूचना अगल-बगल के गांव में जंगल की आग की तरह फ़ैल गई। शव देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

loksabha election banner

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी, पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, थाना प्रभारी योगेन्द्र कुमार, पुअनि विक्की कुमार, एसआइ श्रीकांत पांडेय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि महिला का शव पूरी तरह से सड़ा हुआ है। शव से बदबू आ रही है।

समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कहीं और कर शव को धान के खेत में लाकर फेंक दिया गया है। शव का चेहरा आग से झुलसा हुआ प्रतीत हो रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या तीन-चार दिन पूर्व की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। धान के खेत में अज्ञात महिला का नग्न शव पाए जाने से अगल-बगल के गांव में सनसनी फैल गई है।

पुलिस मामले की हर एंगल से जांच की बात कह रही है। मौके पर पंचायत के मुखिया मुस्ताक अहमद शेख, चौकीदार कलाम अंसारी, कलीम अंसारी, विनय सिंह सहित बड़ी संख्या में अगल-बगल गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.