Move to Jagran APP

आपकी शहादत पर गर्व कर रही रांची, शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा

रांची लद्दाख में भारतीय सीमा पर शहीद हुए जवान अभिषेक साहू का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा। वहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 10:17 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 10:17 PM (IST)
आपकी शहादत पर गर्व कर रही रांची, शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा
आपकी शहादत पर गर्व कर रही रांची, शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा

जागरण संवाददाता, रांची : लद्दाख में भारतीय सीमा पर शहीद हुए जवान अभिषेक कुमार का पार्थिव शरीर मंगलवार की रात 8:00 बजे इंडिगो की फ्लाइट से रांची एयरपोर्ट पहुंचा। यहां शहीद के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उतारा गया। रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पहुंचकर शहीद अभिषेक कुमार के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। राजपाल के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी थे। इसके अलावा मंत्री चंपई सोरेन और अन्य सैन्य अधिकारियों ने भी शहीद के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

loksabha election banner

शहीद अभिषेक कुमार रांची के चान्हो चोरेया के रहने वाले थे। वह लद्दाख में भारतीय सीमा पर तैनात थे। भारतीय सेना की तरफ से शहीद अभिषेक कुमार के परिजनों को बताया गया कि अभिषेक साहू गश्त के दौरान दोपहर तकरीबन 2:30 बजे एक खाई में घायल हालत में मिले थे। उनके सिर और गर्दन में गंभीर चोट थी। उन्हें सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां ज्यादा खून बह जाने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका। अभिषेक साहू के पिता की 20 साल पहले ही मौत हो चुकी है। अभिषेक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। वह सेना में जीडी के पद पर तैनात थे। वह 30 मई को अपने घर से ड्यूटी पर गए थे। इससे पहले वह लाकडाउन में अपने घर आए थे और चार महीना घर पर रहे थे। अभिषेक ने चार दिन पहले अपने चचेरे भाई से फोन पर बात की थी और एक महीने बाद छुट्टी पर आने को कहा था। अभिषेक की शहादत पर परिजनों गांव में मातम पसरा हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.