डालसा ने मोबाईल वैन के द्वारा लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता से कराया अवगत
तमाड़ ब्लॉक क्षेत्र में डालसा रांची के पीएलवी के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत झारखण्ड असंगठित श्रमिकों को जागरूक कर मजदूरी कार्ड के बारे में बताया गया। जिला विधिक सेवा में मजदूरी कार्ड का आवेदन कर कार्ड प्राप्त करने के तरीकों के बारे में भी बताया।
रांची (जासं): झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार,रांची के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायाधीश अपरेष कुमार सिंह के निर्देष पर अखिल भारतीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 2 अक्टूबर से 14 नवम्बर, 2021 तक रांची जिला के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में होना सुनिश्चित है।
इसी कड़ी में आज तमाड़ ब्लॉक क्षेत्र में डालसा रांची के पीएलवी के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत झारखण्ड असंगठित श्रमिकों को जागरूक कर मजदूरी कार्ड के बारे में बताया गया। जिला विधिक सेवा में मजदूरी कार्ड का आवेदन कर कार्ड प्राप्त करने के तरीकों के बारे में भी बताया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए झालसा ‘स्कीम’ श्रमेव वन्दते के बारे में प्रकाष डाला गया। इस अवसर पर हीरा मुण्डा मुखिया ने डालसा, रांची से मिलने वाले निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में भी उपस्थित ग्रामीणों को बताया।
डालसा, प्रतापपुर वेस्ट तमाड़ में जागरूकता कार्यक्रमः जिला विधिक सेवा प्राधिकार,रांची ने आज प्रतापपुर वेस्ट तमाड़ क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके तहत उपस्थित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची से मिलने वाले निःषुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। डालसा के पीएलवी मुक्तेष्वर पाहन के द्वारा झालसा के स्कीम निरोगी भवः के बरे में बताया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि रिम्स और सदर अस्पताल रांची में डालसा का लिगल-एड-क्लिनिक है, उसमें डालसा के के पीएलवी के द्वारा विधिक सहायता पहुंचाया जाता है। इसके अलावा उपस्थित मजदूरों को मजदूरी कार्ड और वृद्धा पेंषन प्राप्त करने के बारे में भी बताया।
बता दें कि प्रतापपुर क्षेत्र में 70 लोगों के बीच मजदूरी कार्ड बांटा गया तथा 55 लोगों के बीच सोना-सोबरन योजना के तहत धोती-साड़ी का वितरण किया गया।
रांची जिला के बांधटोला तमाड़ में डूर-टू-डूर कार्यक्रमः इसके साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के द्वारा बांधटोला तमाड़ क्षेत्र में डूर-टू-डूर जागरूकता कार्यक्रम किया एवं उपस्थित लोगों के बीच पम्पलेट एवं लीफलेट का वितरण किया। इसके साथ ही डालसा के पीएलवी अनिमा मल्लिक के द्वारा मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड बनवाने पर जोर दिया गया। जॉब कार्ड प्राप्त करने के लिए आवेदन देने के तरीकों के बारे में गरीब-तबके के लोगों को बताया गया। इसके अलावा तमाड़ बस स्टैण्ड में भी डूर-टू-डूर कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित लोगों को झालसा का स्कीम आत्मनिर्भरता, श्रमेव वन्दते, मानवता, कर्त्तव्य एवं शक्ति के बारे में पीएलवी षिला कुमारी, अनिमा मल्लिक, सोनामनी देवी, रूकमनी देवी एवं सत्यम कुमार के द्वारा बताया गया।
डालसा, रांची मोबाईल वैन के द्वारा जागरूकताः तमाड़ बस स्टैण्ड एवं आसपास के क्षेत्र में मोबाईल वैन के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया, सड़क पर चलनेवाले लोगों के बीच पम्पलेट एवं लीफलेट बांटे गये। रिक्सावाला, सब्जीवाला, फुटपाथ दुकानदार संघ के लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके साथ सरकार एवं डालसा के द्वारा पाए जानेवाले लाभकारी योजना के बारे में लोगों को बताया गया।