Move to Jagran APP

Firing in CRPF Camp: रांची में जवान ने कंपनी कमांडर को AK-47 से भूना, फिर खुद को मारी गोली

Firing in Ranchi कंपनी कमांडर और सीएएफ जवान के बीच कहासुनी के बाद उसने कंपनी कमांडर को गोली मारकर फिर खुद को भी गोली मार ली जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 08:12 AM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 08:56 PM (IST)
Firing in CRPF Camp: रांची में जवान ने कंपनी कमांडर को AK-47 से भूना, फिर खुद को मारी गोली
Firing in CRPF Camp: रांची में जवान ने कंपनी कमांडर को AK-47 से भूना, फिर खुद को मारी गोली

रांची, जेएनएन। Firing in Ranchi  राजधानी रांची के खेलगांव में परिसर में ठहरे छत्तीसगढ़ आर्म्ड फ़ोर्स का कंपनी कैंप सोमवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। आर्म्ड फोर्स के एक कांस्टेबल ने अपने ही कंपनी कमांडर को AK 47 से भून डाला। इसके बाद खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 6:30 बजे की है। इस गोलियों की बौछार के बीच पूरे परिसर में दहशत का माहौल कायम हो गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता दोनों जवान मौके पर ही दम तोड़ चुके थे। 

loksabha election banner

गोलियों की तड़तड़ाहट से सोमवार की सुबह खेलगांव स्टेडियम थर्रा उठा। और इन गोलियों की तड़तड़ाहट ने दो जिंदगियां भी लील ली। मौत के पीछे आपसी रंजिश वजह बनी ऐसा बताया जा रहा है। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्सेज के कॉन्स्टेबल ने अपने ही कंपनी कमान्डेंट को गोली मार दी और इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कॉन्स्टेबल विक्रम राजवाड़े ने कंपनी कमान्डेंट मेला राम कुर्रे को अपने एक के 47 रायफल से ही गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार दी।

इस दौरान एक के 47 से 15 राउंड गोलियां चली। घटना के दौरान कुछ जवान भी मौजूद थे और उनमें से एक जवान को भी गोली लगी है जो मामूली रूप से घायल है। घटना के बाद रांची जिला पुलिस के वरीय अधिकारी और पदाधिकारी भी पहुँचे वहीं छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्सेज के भी वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। वही एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

चुनाव कराकर लौटी थी कंपनी

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स की टीम झारखण्ड आई हुई है और पलामू में चुनाव सम्पन्न कराने के बाद टीम रविवार रात ही रांची पहुंची थी। जिसके बाद उन्हें सोमवार की सुबह हज़ारीबाग़ के लिए रवाना हुआ था। लेकिन घटना की वजह से टीम फिलहाल रांची में ही रुक गयी है। फिलहाल शव और घटनास्थल की जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।राजधानी रांची से बड़ी खबर आ रही है। रांची के खेलगांव स्थित सीआरपीएफ कैंप में सोमवार सुबह गोलीबारी में दो जवानों की मौत हो गई है।

छत्‍तीसगढ़ आर्म्‍ड फोर्सेज के कंपनी कमांडर सहित दो जवानों की मौत के बाद यहां कैंप में अफरातफरी की स्थिति है। सीएएफ के जवान ने करीब 15 राउंड फायरिंग की है। मृतकों में दोनों छतीसगढ़ सशस्त्र बल 4 बटालियन बी कंपनी के जवान थे। इनमें एक जवान कंपनी कमांडर था, जिनका नाम मेला राम कुर्रे बताया जा रहा है। जबकि दूसरा जवान विक्रम राजवाड़े है। कमांडेंट डीआर आचला ने बताया कि जवान ने किसी बात पर अपने कंपनी कमांडर को गोली मार दी, इसके बाद खुद भी गोली मार ली। मामले की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स के कमांडर और कांस्टेबल की मौत पर कंपनी के कमांडेंट डीआर आंचला ने बताया है कि दोनों जवानों के बीच करीब 1 सप्ताह से विवाद चल रहा था। विवाद के बीच दोनों आपस में झगड़ा कर रहे थे। कांस्टेबल विक्रम आदित्य रजवाड़े शराब पीता था। इसे लेकर काफी समझाया भी जाता था, लेकिन उसने अनुशासनहीनता जारी रखी। इस बीच असिस्टेंट कमांडेंट मेलाराम कुर्रे को कांस्टेबल ने गोली मार दी। एक दिन पहले ही चाईबासा से ड्यूटी कर जवानों की कंपनियां लौटी थीं।  हजारीबाग के तीसरे चरण के चुनाव के लिए जाने की तैयारी थी।

जानकारी के मुताबिक सीएएफ के कंपनी कमांडर और जवान के बीच कहासुनी के बाद सिपाही ने कंपनी कमांडर को गोली मार दी। इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली। गोली, लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलाने वाला विक्रम सिपाही था। गोलीबारी के बाद पूरा खेलगांव परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। इससे पहले छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर में भी आइटीबीपी के एक जवान ने अपने पांच साथी जवानों की गोली मार कर हत्‍या कर दी थी।

बताया गया है कि छत्तीसगढ़ से फोर्स की कंपनी झारखंड इलेक्शन ड्यूटी में आई थी। कंपनी के कैंप में कमांडर और सिपाही में किसी बात को लेकर बहस हुई। इस बहस के बीच सिपाही ने कमांडर को अपने राइफल से गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर खेल गांव थाने की पुलिस सदर डीएसपी दीपक पांडे सहित कई अधिकारी पहुंचे हैं। सीआरपीएफ के वरीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

नारायणपुर में आइटीबीपी के जवान ने पांच जवानों को मारी थी गोली

चार दिन पहले छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर में आइटीबीपी के जवान ने पांच साथी जवानों को गोली मार दी थी। पांच जवानों की मौत के इस भयानक मंजर में कड़ेनार कैंप में रह रहे आइटीबीपी के जवान ने अपने बैरक में एके 47 से अंधाधुंध फायरिंग की थी। आरोपित जवान मसुदुल रहमान को छुट्टी पर तब घर जाना था। रहमान ने अपने साथी जवान की रायफल से अपने बैरक में फायरिंग की, इसके बाद उसने पांच जवानों को गोली मार दी।

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.