Move to Jagran APP

झारखंड में 48% विधायकों पर आपराधिक मामले, हत्या-दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप

Jharkhand. झारखंड के कुल 81 विधायकों में 39 विधायकों पर हैं आपराधिक मामले। एडीआर ने शपथपत्रों के आधार पर ये आंकड़े जारी किए हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 12:52 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 12:52 PM (IST)
झारखंड में 48% विधायकों पर आपराधिक मामले, हत्या-दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप
झारखंड में 48% विधायकों पर आपराधिक मामले, हत्या-दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में लगभग 48 फीसद विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। यहां के 81 विधायकों में से 39 विधायक दागी हैं। कई विधायकों के ऊपर तो हत्या, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म, छेड़खानी, चोरी जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। कई विधायकों के विरुद्ध सरकारी संपत्ति का नुकसान पहुंचाने तथा तोडफ़ोड़ करने के आरोप में भी मामले चल रहे हैं।

loksabha election banner

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिसर्च (एडीआर) ने विधानसभा चुनाव के दौरान विधायकों द्वारा दाखिल शपथपत्रों के अध्ययन के बाद ये आंकड़े जारी किए हैं। जिन विधायकों के विरुद्ध आपराधिक मामले हैं उनमें कई कद्दावर नेता हैं। मंत्रिमंडल में शामिल कई विधायकों के विरुद्ध भी ऐसे मामले हैं।

इन पर दर्ज हैं आपराधिक मामले

  • विधायक    कुल मामले      किस प्रकार के मामले
  • प्रदीप यादव     14      धोखाधड़ी, दुष्कर्म व छेड़खानी।
  • बाबूलाल मरांडी     09     फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने, धोखाधड़ी, साजिश रचने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने। 
  • कुशवाहा शशि भूषण मेहता     11      हत्या, मारपीट, हत्या की कोशिश।
  • ममता देवी      04      सरकारी संपत्ति को नुकसान, तोडफ़ोड़ व हत्या के प्रयास।
  • बंधु तिर्की      10      विभिन्न जाति-समुदाय धर्म व स्थानीय नीति के नाम पर लोगों को लड़ाने, धोखाधड़ी, आय से अधिक संपत्ति बनाने।
  • सीता मुर्मू      03      धोखाधड़ी, अपहरण आदि।
  • ढुल्लू महतो     04     दुष्कर्म, दंगा फैलाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने। 
  • भानु प्रताप शाही     06    हत्या की धमकी देने, धोखाधड़ी व हत्या के प्रयास।
  • नलिन सोरेन     02    धोखाधड़ी, तोडफ़ोड़, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने।
  • दशरथ गगरई    06    हत्या, संपत्ति की चोरी, हथियार लहराने।
  • रणधीर कुमार सिंह    03    हत्या के प्रयास, चोरी आदि।
  • संजीव सरदार    03    हत्या के प्रयास, चोरी, लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने।
  • इरफान अंसारी    05     चोरी, जालसाजी।
  • जगरनाथ महतो    03    लोक संपत्ति को नुकसान, जालसाजी व चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश।
  • सत्यानंद भोक्ता    01    लोक शांति भंग करने, जालसाजी।
  • रामदास सोरेन    05    सड़क जाम करने, दंगा भड़काने।
  • उमाशंकर अकेला   05    जाति-धर्म व संप्रदाय के नाम पर लोगों को लड़ाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने।
  • भूषण बाड़ा    02    छेड़खानी व मारपीट
  • समीर कुमार मोहंती     03    चोरी, रंगदारी, मारपीट आदि।
  • लोबिन हेम्ब्रम     02     रिश्वत, चोरी व दंगा भड़काने।
  • नमन विक्सल कोंगारी    02    लोक संपत्ति को नुकसान, मारपीट।
  • बिरंची नारायण    02    चुनाव प्रभावित करने, मारपीट आदि। 
  • मिथिलेश कुमार ठाकुर    02    हत्या, मारपीट व चुनाव प्रभावित करने।
  • दीपिका पांडेय सिंह     02     मारपीट, दंगा भड़काने, साजिश रचने। 
  • बन्ना गुप्ता    04     मारपीट, सौहार्द बिगाडऩे।
  • जयप्रकाश भाई पटेल    02    अवैध तरीके से पैसे बांटने।
  • विनोद कुमार सिंह     02    नाजायज मजमा लगाने, सड़क जाम, दंगा भड़काने।
  • हेमंत सोरेन     02    चुनाव को प्रभावित करने।
  • इंद्रजीत महतो    01    मारपीट, दंगा भड़काने आदि।
  • अंबा प्रसाद    01    दंगा भड़काने, मारपीट आदि।
  • नवीन जायसवाल    01    लोक शांति भंग करने।
  • मनीष जायसवाल     01    खतरनाक हथियार लहराने, भीड़ को भड़काना
  • चंपई सोरेन    01    आपराधिक साजिश रचने व साक्ष्य नष्ट करने।
  • कमलेश कुमार सिंह    03    नाजायज मजमा जुटाने, अनियमितता।
  • भूषण तिर्की     02    नाजायज मजमा जुटाने, सरकारी कार्य में बाधा आदि से संबंधित है।
  • चमरा लिंडा    01    सरकारी कार्य में बाधा, भीड़ को उकसाने।
  • अपर्णा सेन गुप्ता    01    लोक सेवा अधिनियम से संबंधित।
  • सुदिव्य कुमार    01    फैक्ट्री अधिनियम से संबंधित।
  • सुदेश कुमार महतो    01    लोक सेवा अधिनियम से संबंधित।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.