Move to Jagran APP

Crime Roundup Jharkhand: झारखंड में कानून हाथ में ले रहे लोग, दुमका में फसल चोरी के शक में युवक की हत्या

Crime Roundup Jharkhand गुमला में डायन-बिसाही के शक में वृद्धा की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई। लोहरदगा के कैरो थाना क्षेत्र स्थित हनहट गांव मं अंतरजातीय विवाह करने वाले युवक उसकी बहन व भांजे पर लड़की पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला किया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 10:59 AM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 11:00 AM (IST)
Crime Roundup Jharkhand: झारखंड में कानून हाथ में ले रहे लोग, दुमका में फसल चोरी के शक में युवक की हत्या
अंधविश्वास में एक वृद्धा की हत्या कर दी गई है।

रांची, राज्य ब्यूरो। कथित मॉब लिंचिंग या यूं कहें तो लोग कानून अपने हाथों में लेने से नहीं चूक रहे हैं। दुमका की खबर इसे पुष्ट कर रही है। यहां फसल चोरी के आरोप में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जरका गांव में एक युवक की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। दूसरी खबर गुमला से अंधविश्वास से संबंधित है। राज्य के ग्रामीण क्षेत्र से अंधविश्वास खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। गुमला में अंधविश्वास में ही एक वृद्धा की डायन-बिसाही के शक में हत्या कर दी गई है।

loksabha election banner

पुलिसिया छानबीन जारी है और आरोपितों की तलाश हो रही है। लोहरदगा में एक सनसनीखेज वारदात से सबके होश उड़े हुए हैं। यहां जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र स्थित उडूमुड़ू गांव निवासी 30 वर्षीय विकास उरांव का शव पुलिस ने चार अलग-अलग टुकड़ों में कैरो थाना क्षेत्र के अंबवा जंगल से बरामद किया। विकास 15 अक्टूबर से ही लापता था। लोहरदगा जिले से ही दूसरी खबर है कि यहां जिले के कैरो थाना क्षेत्र स्थित हनहट गांव मं अंतरजातीय विवाह करने वाले युवक, उसकी बहन व भांजे पर लड़की पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला किया।

युवक की बहन को आरोपितों ने गोली मार दी, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रांची से रिश्तों का खून का नया मामला सामने आया है। यहां सौतेले भाई को अपनी प्रेमिका के जाल में फंसाकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है और एक महिला सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला संपत्ति विवाद का बताया जा रहा है। रांची जिले के ही पिठोरिया से खबर है कि यहां जमीन के विवाद में ही एक पति-पत्नी से कुछ लोगों ने मारपीट की, जिसमें वे जख्मी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.