Crime Roundup Jharkhand: धोखा मिलने पर प्रेमिका ने किया आत्मदाह, मुर्गा नहीं मिलने पर दामाद ने जला दी ससुर की बस
Crime Roundup Jharkhand गुमला में भाई-बहन की हत्या से राज्य में सनसनी मची है। इसकी जांच जारी है। रामगढ़ से खबर है कि यहां के मांडू में एक विधवा से दुष्कर्म की घटना के बाद दो समाज के लोगों के बीच तनाव हो गया।
रांची, राज्य ब्यूरो। ससुराल से मुर्गा नहीं मिलने पर एक सनकी दामाद ने अपने ससुर की बस को ही आग के हवाले कर दिया। बस में सो रहा एक व्यक्ति भी बस के साथ जलकर राख हो गया। घटना रांची के नामकुम थाना क्षेत्र की है। दामाद राजू राम उर्फ राजू पासवान गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पुलिस को बताया है कि उसका अपने ससुर पर एक लाख रुपये का कर्ज था, उसने अपने ससुर से महज 12 हजार रुपये व मुर्गा की मांग की थी। जब ससुर ने देने से इंकार किया तो गुस्से में उसने बस फूंक डाली।
रांची से दूसरी खबर है कि यहां सदर थाना क्षेत्र में प्रेमी से धोखा मिलने पर प्रेमिका खुदपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा खुदकशी कर ली। रांची के ही टाटीसिलवे से खबर है कि यहां एक व्यक्ति ने विवाद के बाद अपनी पत्नी पटक-पटककर जान ले ली। गुमला के कोटामाटी में अपराधियों ने एक भाई-बहन की अगवा कर हत्या कर दी। पूरे क्षेत्र में इस घटना के बाद से ही सनसनी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
रामगढ़ से खबर है कि यहां के मांडू में एक विधवा से दुष्कर्म की घटना के बाद दो समाज के लोगों के बीच तनाव हो गया। मामला मारपीट व पत्थरबाजी तक पहुंच गई। पूर्वी सिंहभूम के गालूडीह से खबर है कि यहां के एक उच्च विद्यालय के वाट्सएप ग्रुपमें कक्षा नौवीं के छात्र ने एक नाबालिग छात्रा की अश्लील तस्वीर ग्रुप में डाल दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जमशेदपुर से खबर है कि यहां के कुछ लोगों को एक साथ बिजली से भी तेज झटका लगा है। यहां बिल घटाकर जमा करने के नाम पर रांची के अफताब आलम नामक एक युवक ने लाखों का चूना लगा दिया है। गुमला के बसिया में एक नदी कातिल बन बैठी और दो सगे भाई सहित तीन बच्चों की जान ले ली।
यहां परिजन के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे तीनों बच्चे नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए, जिसके चलते डूबने से उनकी मौत हो गई। मृतकों में नामकुम के महुआटोली के दो सगे भाई भी थे। ठीक इसी तरह की एक खबर नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम से है, यहां थाना क्षेत्र के ही हड़सेर निवासी दिलीप महली का आठ वर्षीय पुत्र अंशु डैम में नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई।