सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारियों को दिए गए कोविड कार्य
कोविड-19 अस्पताल घोषित किए गए रांची सदर अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए व्यवस्था में लगातार सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरूवार को अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने कार्य के अतिरिक्त कोविड कार्य भी आवंटित किए गए।
रांची, जासं । कोविड-19 अस्पताल घोषित किए गए रांची सदर अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए व्यवस्था में लगातार सुधार के लिए रांची जिला प्रशासन की तरफ से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरूवार को सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने कार्य के अतिरिक्त कोविड कार्य भी आवंटित किए गए। जिससे की अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को इलाज में सहूलियत मिले।
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के कारण मजबूरी बस परिजन कोरोना पीड़ित अपने मरीजों का खुद ही देखभाल कर रहे हैं। विकास आयुक्त ने अस्पताल के निरीक्षण में कहा था कि प्रोटोकॉल के तहत हम कोरोना पीड़ित मरीजों की देखभाल परिजनों के हवाले नहीं कर सकते। इसमें उन्होंने सुधार की अपेक्षा व्यक्त की थी। इस दिशा में प्रशासनिक स्तर पर कुछ जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीएन पोद्दार, डॉ विमलेश सिंह, डॉक्टर अखिलेश कुमार झा, डॉ पंकज कुमार और डॉक्टर एस एस मंडल को अपने कार्य के अतिरिक्त कोविड कार्य आवंटित किया गया है।
चिकित्सा पदाधिकारियों को आवंटित कार्य निम्न हैं
डॉ बीएन पोद्दार- लॉजिस्टिक
डॉ विमलेश सिंह - कोविड वैक्सीनशन
डॉक्टर अखिलेश कुमार झा - सैंपल कलेक्शन
डॉ पंकज कुमार- आरटीपीसीआर
डॉ एसएस मंडल- ओवर ऑल स्टाफ एंड स्टेटस