Move to Jagran APP

Jharkhand Corona Update: कोरोना से मिल रही निजात, एक समय प्रत्येक सौ में 25 थे संक्रमित; अब दो से भी कम

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड के 15 जिलों में अब सौ से भी कम एक्टिव केस हैं। 24 जिलों में सिर्फ रांची में एक हजार से अधिक सक्रिय मरीज हैं। रविवार को भी कुल 42566 लोगों की कोरोना जांच हुई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 01:31 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 01:35 PM (IST)
Jharkhand Corona Update: कोरोना से मिल रही निजात, एक समय प्रत्येक सौ में 25 थे संक्रमित; अब दो से भी कम
Jharkhand Coronavirus Update रविवार को भी कुल 42,566 लोगों की कोरोना जांच हुई।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड राज्य में कोरोना का संक्रमण अब पूरी तरह नियंत्रण में है। यहां लगातार दैनिक मामलों में कमी आ रही है वहीं, पुराने मरीज तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। इससे एक्टिव रेशियो में भी काफी गिरावट आई है। एक समय राज्य में प्रत्येक सौ मामले में 25 मरीज संक्रमित थे, अब यह संख्या दो से भी कम हो गई है। वर्तमान में राज्य में एक्टिव रेशियो घटकर 1.7 प्रतिशत हो गया है। राज्य में संक्रिमत मरीजों की संख्या में आई कमी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि अब 24 में से 15 जिलों में सौ से भी कम एक्टिव केस रह गए हैं।

loksabha election banner

वहीं, सिर्फ रांची में ही ऐसे मरीजों की संख्या एक हजार से अधिक है। पाकुड़ में सबसे कम दो एक्टिव केस हैं। बता दें कि राज्य में हाल के कई दिनों से कोरोना की हो रही जांच में संक्रमण दर एक प्रतिशत से कम आ रही है। रविवार को भी कुल 42,566 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 293 संक्रमित मिले। इस तरह पॉजिटिविटी रेट 0.68 प्रतिशत रही।

यहां एक हजार से अधिक एक्टिव केस

रांची : 1,546

इन जिलों में 200 से 1000 के बीच एक्टिव केस

पूर्वी सिंहभूम : 644

सिमडेगा : 303

गुमला : 252

हजारीबाग : 240

सरायकेला खरसावां : 229

देवघर : 227

रामगढ़ : 225

कोडरमा : 223

इन जिलों में 200 से कम एक्टिव केस

धनबाद : 193

गढ़वा : 180

खूंटी : 180

बोकारो : 171

पलामू : 166

गिरिडीह : 161

लातेहार : 150

चतरा : 138

लोहरदगा : 113

पश्चिमी सिंहभूम : 112

साहिबगंज : 89

दुमका : 74

जामताड़ा : 51

गोड्डा : 17

पाकुड़ : 02


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.