Move to Jagran APP

Covid-19: रिम्स में कोरोना से दो मरीजों ने तोड़ा दम, विधायक शशिभूषण मेहता रिम्स के पेइंग वार्ड में शिफ्ट

रविवार को रिम्स में कोरोना पीड़ित दो मरीजों ने दम तोड़ा। मिली जानकारी के अनुसार एक रांची के करमटोली और दूसरा नगडी का रहने वाला था। करमटोली के 65 वर्षीय मरीज को सांस की समस्या थी।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sun, 06 Sep 2020 10:41 PM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 10:41 PM (IST)
Covid-19: रिम्स में कोरोना से दो मरीजों ने तोड़ा दम, विधायक शशिभूषण मेहता रिम्स के पेइंग वार्ड में शिफ्ट
Covid-19: रिम्स में कोरोना से दो मरीजों ने तोड़ा दम, विधायक शशिभूषण मेहता रिम्स के पेइंग वार्ड में शिफ्ट

रांची (जासं) । कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को रिम्स में कोरोना पीड़ित दो मरीजों ने दम तोड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, एक रांची के करमटोली और दूसरा नगडी का रहने वाला था। करमटोली के 65 वर्षीय मरीज को सांस की समस्या थी। निमोनिया की शिकायत के बाद शुक्रवार की सुबह 10 बजे उसे रिम्स ने भर्ती किया गया था। आईसीयू में डॉ प्रदीप भट्टाचार्य की देखरेख में मरीज का इलाज चल रहा था। स्थिति बिगड़ने के बाद रविवार को मरीज की मौत हो गई।

loksabha election banner

इधर, नगडी के रहने वाले 78 वर्षीय मरीज को सांस की परेशानी के साथ लोअर रेस्पिरेट्री ट्रैक इंफेक्शन था। 4 सितंबर को दोपहर 3:52 बजे मेडिसिन के डॉ जेके मित्र की देखरेख में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान महज 40 घंटे में ही मरीज ने दम तोड़ दिया। रविवार की सुबह 4 बजे ही मरीज की मौत हो गई। मौत के बाद दोनों के शवों को रिम्स के मोर्चरी में रखा गया है। सोमवार को शवों का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

विधायक शशिभूषण मेहता रिम्स के पेइंग वार्ड में शिफ्ट

पांकी विधायक शशिभूषण मेहता को रविवार को रिम्स के पेइंग वार्ड के कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया। छह दिन पूर्व विधायक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा था। हल्का बुखार होने पर रविवार को वे रिम्स पहुंचे। रिम्स में चिकित्सकों ने बताया कि उनकी स्थिति बेहतर है। रिम्स पहुंचने के बाद भी हल्का बुखार था। दवाई देकर बुखार को नियंत्रित किया गया। चिकित्सक लगातार उनकी देखभाल कर रहे हैं। बताते चले कि बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद भी रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.