Move to Jagran APP

Jharkhand: हजारीबाग में डायन बिसाही के आरोप में भरी पंचायत में दंपती की पिटाई

चुरचू के चिचिकला में डायन बिसाही के आरोप में रविवार को भरी पंचायत में दंपती की पिटाई की गई। उप प्रमुख और उप मुखिया की उपस्थिति में दंपती को पीटा गया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 10:52 AM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 03:49 PM (IST)
Jharkhand: हजारीबाग में डायन बिसाही के आरोप में भरी पंचायत में दंपती की पिटाई
Jharkhand: हजारीबाग में डायन बिसाही के आरोप में भरी पंचायत में दंपती की पिटाई

हजारीबाग, जासं। हजारीबाग जिले के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र चुरचू के चिचिकला में डायन बिसाही के आरोप में रविवार को भरी पंचायत में दंपती की पिटाई की गई। आसपास के लोगों ने पिटाई में गंभीर रूप से घायल सुनीता मुर्मू और सुनील टुडू को 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के मुताबिक भरी पंचायत में चनारो के उप मुखिया जीतन सोरेन और चुरचू के उप प्रमुख चोलेश्वर महतो की उपस्थिति में सुनील टुडू और सुनीता मुर्मू के साथ मारपीट की गई है।

loksabha election banner

पीड़‍ित दंपती के पुत्र अरविंद टुडू के आवेदन पर देर शाम तक चुरचू थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी। इधर, घटना के बावत गांव में कोई भी मुंह खोलने को तैयार नहीं था।  बताया गया कि चिचिकला के बिनकरवा गांव में रविवार को सुनीता मुर्मू और उसके पति सुनील टुडू के विरुद्ध उसके गोतिया द्वारा पंचायत बुलाई गई थी।

पंचायत में पीडि़त के गोतिया ने आरोप लगाया कि सुनील टुडू की पत्नी सुनीता मुर्मू द्वारा भेजे गए भूत से बीते सप्ताह पाहन सहदेव टुडू की पत्नी सीतामुनी की मौत हुई थी। इसके बाद पीडि़त दंपति को पंचायत में कुछ बोलने का मौका दिए बिना भीड़ ने उनकी पिटाई शुरू कर दी, जिसमें वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पिटाई का आरोप गांव के ही राजेंद्र टुडू, सोनाराम टुडू, सहदेव टुडू, रीतलाल टुडू, दिनेश टुडू, अजय टुडू आदि पर लगाया गया है।

मुझे पता नहीं था कि पंचायत में ऐसा होगा। पिटाई में बीच बचाव करने पर मुझे भी धक्के खाने पड़े।  जीतन सोरेन, उप मुखिया, चनारो।

मैं जब पहुंचा तो पिटाई की घटना हो चुकी थी। पिटाई के समय मैं उपस्थित नहीं था।  चोलेश्वर महतो, उप प्रमुख, चुरचू।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.