Move to Jagran APP

रांची में पार्षद अर्जुन यादव ने वार्ड नंबर 10 में पीसीसी पथ का किया शिलान्यास

रांची नगर निगम के वार्ड नंबर 10 में आठ लाख 86 हजार रुपये की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण होने जा रहा है। यह पीसीसी पथ हैदर अली जामुन टोली में नेहरू कच्छप के घर से संजीव के घर तक बनाया जाएगा।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 05:27 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 05:27 PM (IST)
रांची में पार्षद अर्जुन यादव ने वार्ड नंबर 10 में पीसीसी पथ का किया शिलान्यास
पार्षद अर्जुन यादव ने वार्ड नंबर 10 में पीसीसी पथ का शिलान्यास किया।

रांची,जासं। नगर निगम के वार्ड नंबर 10 में आठ लाख 86 हजार रुपये की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण होने जा रहा है। यह पीसीसी पथ हैदर अली जामुन टोली में नेहरू कच्छप के घर से संजीव के घर तक बनाया जाएगा। पथ का शिलान्यास वार्ड पार्षद अर्जुन यादव और पूर्व पार्षद संगीता देवी ने किया।

loksabha election banner

इस मौके पर वार्ड पार्षद अर्जुन यादव ने बताया कि रांची नगर निगम मोहल्लों को स्मार्ट बनाने का काम कर रहा है। इसके लिए सड़कों पर ध्यान दिया जा रहा है। मौके पर बिरसा कच्छप, रणजीत कच्छप, नेहरू कच्छप, चंपा उरांव, हरि ओम, जितेंद्र तिवारी, मंटू तिवारी, बलराम यादव, संजीव राय आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.