Coronavirus Vaccination: कोरोना वैक्सीन लेने के बाद इस राज्य में अबतक कोई नहीं गया अस्पताल, आप भी लीजिए No Side Effects
Coronavirus Vaccination News कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए झारखंड में चल रही वैक्सीनेशन प्रक्रिया 100 फीसद सुरक्षित है। स्वास्थ्य विभाग के अब तक के आंकड़े से साफ हो गया है कि राज्य के तेरह जिलों में वैक्सीनेशन के बाद किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं हुई।
रांची, [ब्रजेश मिश्रा/अमन मिश्रा ]। Coronavirus Vaccination कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए झारखंड के अलग-अलग जिलों में चल रही वैक्सीनेशन की प्रक्रिया 100 फीसद सुरक्षित है। स्वास्थ्य विभाग के अब तक के आंकड़े से साफ हो गया है कि राज्य के तेरह जिलों में वैक्सीनेशन के बाद किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं हुई। राजधानी रांची में सर्वाधिक 145 लोगों में हल्के बुखार के लक्षण दिए। दो से तीन घंटे में संबंधित व्यक्ति ठीक हो गए। पूरे राज्य में वैक्सीनेशन के बाद किसी भी व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी।
तीन जिलों में 10 या 10 से अधिक लोगों स्वास्थ्य संबंधी हल्की परेशानी हुई। यह तत्काल दूर हो गई। राज्य में अब तक निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 60 फीसद वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। राज्य में अब तक 40,245 स्वास्थ्य कर्मियों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया। इसमें से 24015 लोगों में टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसमें कुल 190 लोगों में हल्की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई। इस स्वत: दूर हो गई। जिन लोगों के स्वास्थ्य पर इसका आंशिक प्रतिकूल असर दिखा। वह सभी लोग अपनी परेशानी दूर होने के बाद दूसरे लोगों को बढ़चढ़ कर वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
वैक्सीन लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों ने साझा किया अनुभव
डरने की कोई बात नही, मैंने खुद वैक्सीन लिया, गाड़ी चलाकर वापस लौटने के बाद भी नही हुई कोई परेशानी।वैक्सीन लेने के बाद डा. मुरलीधर सेन गुप्ता ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि मैं स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हूं। उम्र अधिक होने के बाद भी कोरोना का वैक्सीन लगवाया। बुधवार को वैक्सीन लेने के बाद आधे घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रहा। किसी तरह की कोई परेशानी नही हुई। खुद से गाड़ी चलाकर वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचा। टीका लेने के बाद खुद वाहन लेकर वापस लौटा।
आगे आएं स्वास्थ्य कर्मीं, कराएं वैक्सीनेशन
सदर अस्पताल के कर्मचारी हरिनारायण हलधर ने बताया कि वैक्सीनेशन के बाद कोई दिक्कत नही हुई। टीका लगवाने के तुरंत बाद काम पर वापस लौट गया। सभी लोगों को वैक्सीनेशन लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने के लिए आगे आना चाहिए। बीमारी के समय सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को ही मोर्चा संभालना पड़ता है।
वैक्सीनेशन में लोगों का विश्वास बढ़ाने वाले आंकड़े
जिला जहां कोई असर नहीं दिखा
- बोकारा 0
- देवघर 0
- गढ़वा 0
- गिरीडीह 0
- हजारीबाग 0
- खूंटी 0
- कोडरमा 0
- लातेहार 0
- लोहरदगा 0
- पलामू 0
- साहेबगंज 0
- सरायकेला-खरसावां 0
- पश्चिमी सिंहभूम 0
जिला जहां न्यूनतम आंशिक असर दिखा
- चतरा 2
- धनबाद 10
- दुमका 1
- पूर्वी सिंहभूम 3
- गोड्डा 1
- गुमला 1
- जामताड़ा 6
- पाकुड 3
- रामगढ़ 17
- रांची 145
- सिमडेगा 1